Yellow Saree Designs For Basant Panchami: बसंत पंचमी 2026, 23 Jan को है। इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना बहुत अच्छा माना जाता है। महिलाएं भी इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं साड़ी के कुछ शानदार डिज़ाइन आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के सुंदर लुक से आप भी इन इंस्पिरेशन ले सकते हैं।
Yellow Saree Designs For Basant Panchami: बॉलीवुड एक्ट्रेस के साड़ी लुक से लें इंस्पिरेशन
1. Kangana Ranaut

बसंत पंचमी पर आप एक्ट्रेस कंगना रनौत की यह बनारसी साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं। यह देखने में जितनी खूबसूरत है, पहनने के बाद उससे ज्यादा अच्छी लगेगी। इसके साथ में आप ज्वेलरी भी पहन सकती हैं। अगर आप चाहती हैं तो अपने बालों में गजरा या फूल लगाकार लुक को और दमदार बना सकती हैं।
2. Katrina Kaif

बसंत पंचमी के लिए आप कैटरीना कैफ की ये येलो कॉटन साड़ी भी ट्राई कर सकती हैं। यह लुक भी आपके ऊपर बहुत अच्छा लगेगा। साथ ही साथ इसके साथ आप मिनिमल मेकअप और सिंपल सी हेयर स्टाइल बना सकती हैं।
3. Kriti Sanon

अगर आप चटक मटक पहनना पसंद करती हैं तो आप कृति सेनन की यह वाली साड़ी ट्राई कर सकती है इसमें आपको डिजाइन मिल जाएगी और साथ ही साथ कड़ाई भी मिल जाएगी जो आपके लोग को और ज्यादा वाइब्रेट बना देगी इसे आप ऑफिस फंक्शन में या फिर घर पर हो रही बसंत पंचमी के पूजा में पहन सकती हैं।
4. Tamannaah Bhatia

अगर आप चाहे तो बसंत पंचमी के मौके पर तमन्ना भाटिया की येलो साड़ी से आइडिया ले सकती हैं। यह एक रफल साड़ी है। इसके साथ आप अपने लुक को हल्के मेकअप के साथ और खुले बाल के साथ अगर रखती है, तो आप बेहद ही खूबसूरत लगेंगे साथ ही साथ यह साड़ी आजकल काफी ट्रेंड में भी है।
5. Ananya Pandey

अनन्य पांडे की छोटे बॉर्डर वाली येलो साड़ी भी बसंत पंचमी के मौके पर पहनने के लिए बेस्ट है देखने में सुंदर लग रही है और लाइटवेट है तो इसे आप बिना किसी झंझट के पहन सकती हैं साथ ही साथ आप इसमें हल्की ज्वेलरी और जुड़े के साथ अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।















