Yo Yo Honey Singh Bipolar Disorder: मशहूर रैपर और संगीत की दुनिया में तहलका मचाने वाले यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) को कौन नहीं जानता? एक दौर था जब हर शादी, पार्टी और क्लबों में सिर्फ उन्हीं के गाने गूंजते थे। लेकिन कामयाबी के शिखर पर बैठे इस स्टार को अचानक किसी की नजर लग गई और वह सालों के लिए दुनिया से गायब हो गए।
अब हनी सिंह ने अपनी जिंदगी के उस सबसे काले दौर को लेकर एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसे सुनकर उनके करोड़ों फैंस के पैरों तले जमीन खिसक गई है। हनी सिंह ने खुलकर एक्सेप्ट किया है कि आज जो बाल उनके सिर पर दिखाई देते हैं, वो असली नहीं बल्कि एक नकली विग (Wig) है और वह असल जिंदगी में पूरी तरह से गंजे हो चुके हैं।
Yo Yo Honey Singh Bipolar Disorder: बाईपोलर डिसऑर्डर की भारी दवाओं ने छीने सिर के बाल, वजन भी बढ़कर हुआ 105 किलो

यो यो हनी सिंह पिछले काफी समय से अपनी मानसिक बीमारी यानी बाईपोलर डिसऑर्डर (Bipolar Disorder) और नशे की लत से जूझ रहे थे। हाल ही में एबीटॉक्स’ (Abtox) पॉडकास्ट में हनी सिंह ने यह खुलासा किया है कि इस बीमारी के इलाज के दौरान उन्हें बेहद भारी और कड़क दवाइयां (Heavy Medication) दी जाती थीं। इन दवाओं का उनके शरीर पर बहुत ही बुरा और साइड इफेक्ट हुआ।
हनी सिंह ने बताया, “मैं लगातार सात सालों तक भारी दवाइयों पर था। इन दवाओं की वजह से मेरा वजन बढ़कर 105 किलो हो गया था और मेरे सिर के सारे बाल पूरी तरह से झड़ गए। आज मेरे सिर पर जो बाल आप देखते हैं, वो पूरी तरह से नकली हैं। मैं असल में पूरी तरह गंजा हो चुका हूँ और विग का इस्तेमाल करता हूँ।” गायक का यह दर्द बयां करता है कि स्टारडम के पीछे उन्होंने कितनी बड़ी शारीरिक और मानसिक कीमत चुकाई है।
Yo Yo Honey Singh Comeback Story: फिर खुद को 7 साल तक कमरे में किया बंद

हनी सिंह ने उस खौफनाक दिन को भी याद किया जब उनकी यह बीमारी उन पर इस कदर हावी हो गई कि वह लाइव परफॉर्मेंस छोड़कर भाग गए थे। उन्होंने बताया, “एक शो के दौरान मुझे अचानक महसूस हुआ कि मेरे साथ कुछ बहुत गलत हो रहा है। मैंने अपनी बहन को फोन किया, तो उसने कहा कि शो पूरा करना पड़ेगा। लेकिन मैं सिर्फ दो गाने गाकर बीच में ही स्टेज छोड़कर भाग गया।”
इस घटना के बाद हनी सिंह ने दुनिया से पूरी तरह दूरी बना ली। उन्होंने बताया कि वह लगातार 7 सालों तक अपने घर के अंदर बंद रहे। वह नहीं चाहते थे कि उनके फैंस उन्हें उस बदसूरत और बीमार हालत में देखें। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन के दोस्तों तक से दूरी बना ली थी। कमरे में बंद रहने के दौरान उनके पास न तो कोई फोन था, न टीवी और न ही इंटरनेट। हालात इतने बदतर थे कि लोग समझने लगे थे कि उनके अंदर कोई भूत-प्रेत आ गया है या शैतान उनसे बातें करता है।
Honey Singh Health Struggle Story: नशा छोड़ने के बाद भी ठीक होने में लगे 8 साल, अब ‘ग्लोरी’ एल्बम से कर रहे धमाकेदार वापसी

हनी सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि केवल नशा छोड़ देना ही इस दलदल से बाहर निकलने का रास्ता नहीं था, बल्कि उसके बाद की रिकवरी (Recovery) का रास्ता और भी लंबा और थका देने वाला था। रैपर ने खुलासा किया कि साल 2014 में ही उन्होंने हर तरह का नशा करना पूरी तरह बंद कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद उनके शरीर और दिमाग को नॉर्मल होने में लगभग 7 से 8 साल का लंबा समय लग गया।
हालांकि, अब हनी सिंह के फैंस के लिए राहत की बात यह है कि वह इस काले दौर से पूरी तरह बाहर आ चुके हैं। वह अपनी नई एल्बम ‘ग्लोरी’ (Glory), कई बॉलीवुड गानों और नेटफ्लिक्स पर आई अपनी डॉक्यूमेंट्री के जरिए म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर धमाकेदार वापसी (Comeback) कर रहे हैं। भले ही आज उनका लुक विग के सहारे हो, लेकिन उनका हौसला और गानों का अंदाज आज भी बिल्कुल असली और पहले जैसा ही दमदार है।


Download Android App
Download iOS App




