एक बार फिर ICU में भर्ती हुई जरीन खान की मां, एक्ट्रेस ने फैंस से की ये खास अपील

Summary :

अभिनेत्री जरीन खान इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। दरअसल, हाल ही में एक बार फिर उनकी मां की तबीयत अचानक ब‍िगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में एडम‍िट कराया गया है।

अभिनेत्री जरीन खान इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। दरअसल, हाल ही में एक बार फिर उनकी मां की तबीयत अचानक ब‍िगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में एडम‍िट कराया गया है। जरीन ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी है, साथ ही उन्होंने अपनी मां के लिए लोगों से दुआ करने की अपील की है।
जरीन खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी साझा कर लिखा- मेरी मां की तबीयत फिर खराब हो गई है और वे इस वक्त ICU में एडम‍िट हैं। प्लीज उनके लिए प्रार्थना करें। मालूम हो जरीन खान की मां पिछले साल भी ज्यादा ब‍िगड़ने की वजह से अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। उस समय भी उन्हें आईसीयू में एडम‍िट करना पड़ा।
पिछले साल भी मई के महीने में जरीन खान की मां काफी ज्यादा बीमार थीं। वे करीब डेढ़ महीने तक अस्पताल के चक्कर काटती रही थीं। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के माध्यम बताया था कि मैं पिछले डेढ़ महीने से अपनी मां की तबीयत को लेकर उलझी हुई थी, क्योंक‍ि वे बीमार हैं और बार-बार अस्पताल आना-जाना पड़ रहा है। अभी वे अस्पताल में एडमिट हैं और मैं आप सभी से उनके जल्द ठीक हो जाने के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध कर रही हूं।
गौरतलब है, जरीन खान अपनी मां की तबीयत को लेकर बहुत चिंतित हैं। उन्हें पिछली बार फिल्म हम भी अकेले तुम भी अकेले में देखा गया था। डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज इस फ‍िल्म में उन्होंने मानसी दुबे का रोल प्ले किया था। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इस वक्त वे अपने पर‍िवार की मुश्क‍िल घड़ी में फैमिली के साथ खड़ी हैं। उम्मीद है एक्ट्रेस की मां जल्द ठीक हो जाएंगी।
 

Desk Team