Zubeen Garg Death Case: Zubeen Garg की रहस्यमयी मौत: क्या साजिश के शिकार हुए असम के सुर सम्राट?

Summary :

Zubeen Garg Death Case: लोकप्रिय असमिया गायक और संगीतकार जुबीन गर्ग की मृत्यु ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एक ओर जहां शुरूआती रिपोर्ट्स ने इसे “दुर्घटनावश डूबने से हुई मौत” बताया, वहीं हाल ही में सामने आए बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी के सनसनीखेज दावों ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। उनका कहना है कि जुबीन को जानबूझकर जहर दिया गया था और यह सब एक गहरी साजिश के तहत हुआ। 19 सितंबर 2025 को जुबीन गर्ग एक संगीत कार्यक्रम के सिलसिले में सिंगापुर में थे। वे एक यॉट पर मौजूद थे, जहां कथित…

Zubeen Garg Death Case: लोकप्रिय असमिया गायक और संगीतकार जुबीन गर्ग की मृत्यु ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। एक ओर जहां शुरूआती रिपोर्ट्स ने इसे “दुर्घटनावश डूबने से हुई मौत” बताया, वहीं हाल ही में सामने आए बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी के सनसनीखेज दावों ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। उनका कहना है कि जुबीन को जानबूझकर जहर दिया गया था और यह सब एक गहरी साजिश के तहत हुआ।

19 सितंबर 2025 को जुबीन गर्ग एक संगीत कार्यक्रम के सिलसिले में सिंगापुर में थे। वे एक यॉट पर मौजूद थे, जहां कथित रूप से पार्टी चल रही थी। वहीं अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। जुबीन के मुंह और नाक से झाग निकलने की बात सामने आई।

“ये एक सोची-समझी साजिश थी”

Zubeen Garg Death Case
Zubeen Garg Death Case

जुबीन के करीबी मित्र और सहयोगी शेखर ज्योति गोस्वामी ने मीडिया को बताया कि यह कोई सामान्य घटना नहीं थी। उनका आरोप है कि जुबीन को मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और कार्यक्रम आयोजक श्यामकनु महंता ने मिलकर ज़हर दिया। शेखर के अनुसार, सिद्धार्थ ने यॉट की पूरी व्यवस्था संभाली थी। यहां तक कि ड्रिंक्स भी उसी ने सर्व किए।

पुलिस जांच और गिरफ्तारी

Zubeen Garg Death Case
Zubeen Garg Death Case

घटना के बाद असम पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाई। शुरुआत में अनिर्णीत मौत की जांच शुरू की गई, लेकिन अब हत्या की धारा (103 BNS) के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सिद्धार्थ शर्मा और श्यामकनु महंता को हिरासत में लिया गया है। साथ ही, असम सरकार ने न्यायिक जांच आयोग गठित करने की घोषणा की है, जो इस मामले की निष्पक्ष जांच करेगा। वहीं फेस्टिवल आयोजक श्यामकनु महंता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई या एनआईए जांच की मांग की है।

सिंगापुर रिपोर्ट्स और मेडिकल जांच

Zubeen Garg Death Case
Zubeen Garg Death Case

सिंगापुर की शुरुआती ऑटोप्सी रिपोर्ट में मौत का कारण “डूबने” को बताया गया था। लेकिन भारत लौटने के बाद यह मांग उठी कि टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट और अन्य जांच भी सार्वजनिक की जाएं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या वाकई जुबीन को कोई जहरीला पदार्थ दिया गया था।

क्या कहता है परिवार?

Zubeen Garg Death Case
Zubeen Garg Death Case

जुबीन के परिवार ने अभी तक कोई स्पष्ट आरोप नहीं लगाया है, लेकिन उन्होंने न्याय की मांग करते हुए कहा है कि “सच्चाई सामने आनी चाहिए, चाहे वो जैसी भी हो।”

Also Read: Pawan Singh News: Pawan Singh से पत्नी ज्योति की होने जा रही है मुलाकात, एक्टर ने की गुजारिश

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।