Pawan Singh News: Pawan Singh से पत्नी ज्योति की होने जा रही है मुलाकात, एक्टर ने की गुजारिश

Summary :

Pawan Singh News: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह हाल ही में रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ से बाहर हुए हैं। शो से बाहर आने के बाद से वह लगातार सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह और उनके बीच में रिश्ते सहीं नहीं चल रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव ज्योति सिंह के एक पोस्ट से एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री में हलचल मच गई हैं। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है।लेकिन इस बीच क पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ज्योति ने बताया कि वो आज लखनऊ में पावर…

Pawan Singh News: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह हाल ही में रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ से बाहर हुए हैं। शो से बाहर आने के बाद से वह लगातार सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह और उनके बीच में रिश्ते सहीं नहीं चल रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव ज्योति सिंह के एक पोस्ट से एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री में हलचल मच गई हैं। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है।लेकिन इस बीच क पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ज्योति ने बताया कि वो आज लखनऊ में पावर स्टार और उनके परिवार से मिलने आ रही हैं।

Pawan Singh News

Pawan Singh से पत्नी ज्योति की होने जा रही है मुलाकात

Pawan Singh News
Pawan Singh News

दरअसल, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह का रिश्ता बीते काफी साल से विवादों में चल रहा है, लेकिन अब ज्योति ने अपनी तरफ से रिश्ते सुधारने की पहल की है। रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में पवन सिंह ने खुद इस बात का खुलासा किया कि उनका और ज्योति सिंह का तलाक का केस आरा फैमिली कोर्ट में चल रहा है। वह आज पावर स्टार से मिलने जा रही है और सोशल मीडिया पर उन्होंने ये जानकारी शेयर की है।

ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी अपलोड की है।उन्होंने लिखा है, ‘कितनी रातें बहला-फुसला के सुलाया है खुद को… कि कल ही वो सुबह है…जब सब कुछ ठीक हो जाएगा.’ पोस्ट से साफ है कि ज्योति, पवन सिंह के साथ अपने रिश्ते के ठीक होने की उम्मीद जता रही हैं। एक पोस्ट भी उन्होंने शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘प्रिय पतिदेव श्री पवन सिंह जी, मैं कल आपसे एवं आपके परिवार से मिलने आपके निवास स्थान लखनऊ में आ रही हूं… मुझे उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप मुझसे जरूर मिलेंगे। अगर आप कहीं और भी होंगे तो मैं आपका इंतजार करूंगी या फिर आप जहां भी बुलाएंगे मैं वहां आ जाऊंगी…’

ज्योति सिंह – पवन सिंह का रिश्ता

Pawan Singh News
Pawan Singh News

गौरतलब है कि पवन सिंह और ज्योति सिंह का तलाक का मामला कोर्ट में लंबित है। इसके बावजूद ज्योति का यह कदम और पोस्ट यह दर्शाता है कि वे अब भी अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं। राजनीतिक पृष्ठभूमि में देखा जाए तो यह बयान आगामी चुनावी समीकरणों को भी प्रभावित कर सकता है।

Also Read: Anshula Kapoor Engagement: Anshula Kapoor- Rohan Thakkar की सगाई की फोटोज आयी सामने, एक साथ दिखा पूरा कपूर परिवार

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।