नई दिल्ली : एसबीआई की पूर्व प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य को बैंकों के बीच दूरसंचार प्रणाली आधारित वित्तीय संदेश आदान-प्रदान व्यवस्था की निगराने करने वाली समिति स्विफ्ट इंडिया के निदेशक मंडल का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। स्विफ्ट इंडिया देश के शीर्ष सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों तथा स्विफ्ट (सोसायटी फॉर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन) का संयुक्त उद्यम है।
स्विफ्ट इंडिया ने कहा कि अरुंधति भट्टाचार्य बैंकर एम वी नायर का स्थान लेंगी, जो कंपनी में पांच साल पूरा करने के बाद पद छोड़ रहे हैं। इस कंपनी का गठन भारतीय वित्तीय समुदाय को उच्च गुणवत्ता की घरेलू वित्तीय संदेश सेवा देने के लिए किया गया है।
भट्टाचार्य ने कहा कि इस उपक्रम में वित्तीय समुदाय को उल्लेखनीय रूप से योगदान देने की क्षमता है। स्विफ्ट इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) किरण शेट्टी ने एसबीआई की पूर्व प्रमुख के साथ मिलकर काम करने की मंशा जताई है।


Download Android App
Download iOS App



