10 वर्षों में PMKVY के तहत 1.6 करोड़ उम्मीदवारों को मिली ट्रेनिंग: मंत्री जयंत चौधरी

Summary :

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत पिछले 10 वर्षों में 1.6 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों को ट्रेनिंग दी गई है और 1.29 करोड़ युवाओं को प्रमाणित किया जा चुका है। कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने बताया कि NSDC ने पुरस्कार देने वाली संस्थाओं के माध्यम से 2.32 लाख से ज्यादा ट्रेनर को प्रमाणपत्र दिए है। वहीं पीएमकेवीवाई के के लिए, MSDE ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 1,538.29 करोड़ रुपये जारी किए है। युवाओं को ट्रेनिंग PMKVY 4.0 के अंतर्गत, मान्यता प्राप्त और ट्रेनिंग केंद्रो में प्रशिक्षण दिया जा रहा है और प्रशिक्षण केंद्रों की…

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत पिछले 10 वर्षों में 1.6 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों को ट्रेनिंग दी गई है और 1.29 करोड़ युवाओं को प्रमाणित किया जा चुका है। कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने बताया कि NSDC ने पुरस्कार देने वाली संस्थाओं के माध्यम से 2.32 लाख से ज्यादा ट्रेनर को प्रमाणपत्र दिए है। वहीं पीएमकेवीवाई के के लिए, MSDE ने वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान 1,538.29 करोड़ रुपये जारी किए है।

युवाओं को ट्रेनिंग

PMKVY 4.0 के अंतर्गत, मान्यता प्राप्त और ट्रेनिंग केंद्रो में प्रशिक्षण दिया जा रहा है और प्रशिक्षण केंद्रों की निगरानी भी की जा रही है। साथ ही नियमों का पालन न करने वाले प्रशिक्षण केंद्रों के विरुद्ध FIR दर्ज करना, काली सूची में डालना, निलंबन, वित्तीय वसूली आदि जैसी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पीएमकेवीवाई पूरे देश में एक्टिव है और इसका लाभ कई समुदायो सहित समाज के सभी वर्गों को मिलता है।

कैसे कार्य करती है

सरकार कौशल भारत गुणवत्ता आश्वासन ढाँचे के अंतर्गत प्रशिक्षण केंद्रों के लिए मानदंडों और SIDH के माध्यम से और योजना की डेटा-आधारित निगरानी के माध्यम से, लाभकारी प्रशिक्षण संस्थानों को NSDC द्वारा दिए जाने वाले समर्थन की निगरानी करती है। E-KYC आधारित नामांकन, आधार-सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति, शिकायत निवारण प्रणाली, निष्पादन लेखा परीक्षा, प्रभाव आकलन और तृतीय-पक्ष मूल्यांकन जैसी प्रौद्योगिकी-सक्षम प्रणालियों के माध्यम से निगरानी तंत्र को सुदृढ़ किया जाता है।

रोजगार क्षमता में बढ़ावा

PMKVY 4.0 के तहत, भविष्य के लिए तैयार क्षेत्रों में रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेस, इलेक्ट्रिक वाहन, रोबोटिक्स, 5 जी और डेटा एनालिटिक्स में नौकरी की भूमिकाएं शुरू की गई है।

ALSO READ:Centre FPO Scheme: FPO का कारोबार 1 करोड़ रुपये के पार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।