‘हम तुम्हारी अर्थव्यवस्था बर्बाद कर देंगे’, कौन हैं अमेरिकी सीनेटर Lindsey Graham जिसने भारत को दी धमकी

Summary :

Lindsey Graham: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया में एक नई जंग छेड़ दी है, जो टैरिफ वॉर। अब अमेरिकी सीनेटर ने भारत को खुलेआम धमकी दी है। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भारत समेत कई देशों को सीधी धमकी देते हुए कहा कि अगर वे रूस से सस्ता तेल खरीदते रहे, तो अमेरिका उनकी अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ लगाने वाले हैं। इसके अलावा, उन्होंने दावा किया है कि अमेरिका यूक्रेन को लगातार हथियार मुहैया करा रहा है ताकि वह रूस…

Lindsey Graham: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया में एक नई जंग छेड़ दी है, जो टैरिफ वॉर। अब अमेरिकी सीनेटर ने भारत को खुलेआम धमकी दी है। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने भारत समेत कई देशों को सीधी धमकी देते हुए कहा कि अगर वे रूस से सस्ता तेल खरीदते रहे, तो अमेरिका उनकी अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ लगाने वाले हैं। इसके अलावा, उन्होंने दावा किया है कि अमेरिका यूक्रेन को लगातार हथियार मुहैया करा रहा है ताकि वह रूस से मुकाबला कर सके।

Lindsey Graham ने भारत-चीन-ब्राजील को दी धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्राहम ने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप उन सभी देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएंगे, जो पुतिन की मदद करने के लिए उन्हें दंडित करेंगे।’ उन्होंने यह भी कहा है कि यह टैरिफ अन्य देशों के लिए भी एक चेतावनी होगी।

उन्होंने कहा, ‘मैं चीन, भारत और ब्राज़ील से कहना चाहूंगा कि अगर आप इस युद्ध को जारी रखने के लिए सस्ता रूसी तेल ख़रीदते रहे, तो हम आपकी हालत और ख़राब कर देंगे और आपकी अर्थव्यवस्था को तबाह कर देंगे, क्योंकि आप जो कर रहे हैं वह खून का पैसा है।’ सीनेटर ने कहा, ‘चीन, भारत और ब्राज़ील के पास अब दो विकल्प होंगे: या तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था चुनें या पुतिन की मदद करें और मुझे लगता है कि वे अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही चुनेंगे।’

 Lindsey Graham
Lindsey Graham

आपने बहुत बड़ी गलती की है- Lindsey Graham

उन्होंने पुतिन के बारे में कहा, ‘आपने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपने जोखिम पर खेला है। आपने बहुत बड़ी ग़लती की है और आपकी अर्थव्यवस्था इसी तरह बिगड़ती रहेगी। हम यूक्रेन को हथियार भेज रहे हैं, ताकि यूक्रेन के पास पुतिन से लड़ने के लिए हथियार हों।’ उन्होंने आरोप लगाया है कि पुतिन पूर्व सोवियत संघ को फिर से बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

कौन हैं Lindsey Graham

Lindsey Graham दक्षिण कैरोलिना के रिपब्लिकन पार्टी के  सीनेटर हैं, जो अपनी आक्रामक विदेश नीति और रंगीन निजी इतिहास के लिए जाने जाते हैं। ग्राहम अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ही इस बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर सैन्य हमला करने के लिए राजी किया। सीनेटर ग्राहम ने खुलासा किया कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से ईरान के परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला करने का बार-बार आग्रह किया था और इस कार्रवाई को राष्ट्रपति जो बाइडेन के नेतृत्व में “अफ़ग़ानिस्तान से सैनिकों की वापसी से हुए नुकसान की भरपाई” का एक तरीका बताया। अब टैरिफ वॉर में भी सीधे तौर अहम भूमिका निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः- Israel Hamas war: हूती विद्रोही ने इजरायल पर किया हमला

 

Neha Singh