लंदन : विजय माल्या की ‘फोर्स इंडिया’ की ‘अनुचित बिक्री प्रक्रिया से 13 भारतीय बैंकों के गठजोड़ को चार करोड़ पौंड का नुकसान हुआ। भगोड़े भारतीय कारोबारी की फॉर्मूला वन रेसिंग टीम को अधिग्रहण की कोशिश में लगे दो बोलीदाताओं में से एक ने यह आरोप लगाया है। रूस के उर्वरक समूह उरालकेली ने कहा है कि कंपनी के लिए उसकी सबसे ऊंची बोली को नजरंदाज करके प्रशासन ने अतिरिक्त धन हासिल करने का मौका खो दिया।
उरालकेली ने प्रशासन के एफआरपी परामर्श के खिलाफ बृहस्पतिवार को लंदन के उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। कंपनी ने बोली प्रक्रिया में ‘पूर्वाग्रह और असमान व्यवहार’ का आरोप लगाते हुए करोड़ों डॉलर के नुकसान का दावा करते हुए यह कानूनी कार्यवाही शुरू की है।


Download Android App
Download iOS App



