नई दिल्ली : सरकार ने देश में 5जी प्रौद्योगिकी सेवा की शुरुआत के लिए कमर कस ली है। दूरसंचार सचिव अरुणा सुंदरराजन ने कहा कि 5जी प्रौद्योगिकी के लिए भारत इस साल जून तक पूरी रूपरेखा के साथ तैयार रहेगा। सुंदरराजन ने कहा कि भारत के व्यापक डिजिटलीकरण प्रयासों के लिए 5जी महत्वपूर्ण है। देश को 5जी क्षेत्र में अगुवा बनाने के लिए सरकार उद्योग, अकादमिक क्षेत्र और स्टार्टअप समुदाय समेत सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है।
दूरसंचार उद्योग संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 5जी पर एक उच्च-स्तरीय मंच ने पहले ही काम शुरू कर दिया है और इस मामले में उचित विचार-विमर्श किया गया है। जून तक भारत 5जी पर पूरी रूपरेखा के साथ तैयार रहेगा। इसमंच में वैश्विक विशेषज्ञ, उद्योग विशेषज्ञ, आईआईटी, आईआईएससी को शामिल किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि उच्च-स्तरीय मंच 5जी की परिकल्पना, लक्ष्य और रूपरेखा पर विचार कर रहा है। वह स्पेक्ट्रम नीति, नियामकीय व्यवस्था, पायलट कार्यक्रमों और परीक्षण स्थल से संबंधित क्षेत्रों पर भी विचार करेगा।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



