सैन फ्रांसिस्को : ट्विटर ने इस बात की पुष्टि की है कि वह क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े विज्ञापनों को अपने प्लेटफार्म पर मंगलवार से प्रतिबंधित कर देगी, क्योंकि माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ने इस तरह के विज्ञापनों से जुड़ी अपनी अपनी नीति में बदलाव किया है। हम ट्विटर समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। इसलिए हमने क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित ट्विटर विज्ञापनों के लिए नई नीति लागू की है। नई नीति के तहत आरंभिक कॉयन निर्गम (आईसीओज) और टोकन बिक्री के विज्ञापन दुनियाभर में प्रतिबंधित किए जाते हैं।
ट्विटर ने कहा कि एक माह के भीतर यह नीति सभी विज्ञापनदाताओं के बीच पूरी तरह से लागू हो जाएगी और कहा कि सभी आईसीओज और टोकन बिक्री के विज्ञापन हटा दिए जाएंगे और क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज और वॉलेट केवल प्रमुख शेयर बाजारों में अधिसूचित सार्वजनिक कंपनियों तक ही सीमित होंगे। इस महीने की शुरुआत में ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोरसे ने कहा था कि कंपनी क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर ट्विटर पर चल रहे फर्जीवाड़े को रोकने के उपाय में जुटी है। इससे पहले फेसबुक और गूगल ने भी अपने प्लेटफार्म पर क्रिप्टोकरेंसी के विज्ञापनों पर रोक लगा दी थी।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



