Adani Green Energy का मेगा सोलर-विंड क्लस्टर के लिए 1.06 बिलियन डॉलर का रिफाइनेंस

Summary :

Rajasthan में बनेगा भारत का सबसे बड़ा सोलर-विंड क्लस्टर

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने सोमवार को घोषणा की कि कंपनी ने राजस्थान में भारत के सबसे बड़े सोलर-विंड हाइब्रिड रिन्यूएबल क्लस्टर को बनाने के लिए 1.06 बिलियन डॉलर का रिफाइनेंस किया है, जो कि कंपनी की कैपिटल मैनेजमेंट जर्नी को लेकर एक और मील का पत्थर साबित हुआ है।

भारत की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ने 2021 में लिए गए 1.06 बिलियन डॉलर की बकाया राशि के साथ अपनी पहली कंस्ट्रक्शन फैसिलिटी का सफलतापूर्वक रिफाइनेंस किया।कंपनी ने यह भी बताया कि इसकी निर्माण फैसिलिटी को पुनर्वित्त (रिफाइनेंस) करने के लिए जुटाई गई दीर्घकालिक वित्तपोषण की अवधि 19 साल है, जिसमें अंतर्निहित परिसंपत्ति जीवन के अनुरूप पूरी तरह से परिशोधित ऋण संरचना है।

मजबूत परिचालन प्रदर्शन ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर, कंस्ट्रक्शन फैसिलिटी को तीन घरेलू रेटिंग एजेंसियों द्वारा एए प्लस/स्टेबल रेटिंग दी गई है। इस सफलता के साथ, एजीईएल ने अंतर्निहित परिसंपत्ति पोर्टफोलियो के लिए अपने कैपिटल मैनेजमेंट कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है, जिसमें दीर्घकालिक सुविधाएं हासिल करना शामिल है जो उस पोर्टफोलियो के कैश फ्लो लाइफसाइकल के साथ पूरी तरह से जुड़ी हैं।

इस कार्यक्रम का फ्रेमवर्क पूंजी के विविध स्रोतों तक गहरी पहुंच के माध्यम से महत्वपूर्ण लाभ प्रदान करता है, जिससे लंबी अवधि के साथ बड़ी रकम सुरक्षित होती है। कंपनी ने कहा, “यह अप्रोच न केवल वित्तीय स्थिरता को बढ़ाता है, बल्कि एजीईएल की अपनी विकास गति को जारी रखने और हितधारकों को स्थायी मूल्य सृजन प्रदान करने की क्षमता भी सुनिश्चित करता है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.