Adani Ports Q3 Results 2026: अदानी पोर्ट्स के 2026 की तीसरी तिमाही के नतीजे सामने आ गए है। इन मजबूत नतीजों के चलते कंपनी ने तीसरी तिमाही में ₹3,043 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है जिससे रेवेन्यू बढ़कर में 22% उछाल के साथ ₹9,705 करोड़ पहुंच गया है। बता दें कि वर्ष 2025 में तीसरी तिमाही के नतीजों के दौरान यह लगभ ₹7,964 करोड़ था। वहीं EBITDA में भी 20 प्रतिशत का बंपर उछाल दर्ज किया गया है और यह ₹5786 करोड़ तक पहुंच गया है।
Adani Ports Q3 Results 2026

अडानी पोर्ट्स के लिए तीसरी तिमाही के नतीजे में बंपर उछाल दर्ज किया गया है। जानते है सभी विस्तार से…
- शुद्ध प्रॉफिट में 22 प्रतिशत का उछाल से 2,520 करोड़ से 3,054 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
- रेवेन्यू में भी 21.9% का उछाल से 7,964 करोड़ से बढ़कर 9,705 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
- EBITDA में भी 20.5% की भारी बढ़त के साथ 4,802 करोड़ से बढ़कर 5,786 करोड़ रुपये पहुंच गया है
- मार्जिन में गिरावट दर्ज की गई है और यह 60.3% के मुकाबले 59.6% दर्ज किया गया।
Adani Ports Share Price

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा के बाद शुरुआती कारोबार में अदानी समूह की कंपनियों के शेयरों में उछाल आया, जिसका नेतृत्व अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने किया, जो 10 प्रतिशत के ऊपरी सर्किट के करीब कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार में तेजी आने से अडानी ग्रीन और अदानी एनर्जी के शेयरों में भी 7 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। इसका असर अडानी पोर्ट्स, अदानी पावर, अंबुजा सीमेंट और अदानी टोटल के शेयरों पर भी पड़ा, जिनमें से प्रत्येक में 4 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई।


Download Android App
Download iOS App




