Youtuber Arun Panwar की दहेज कॉन्ट्रोवर्सी ने हिलाया सोशल मीडिया, जानें इंफ्लुएंसर की कमाई का राज

Summary :

Youtuber Arun Panwar Wedding Video: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर अरुण पंवार इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. इसकी वजह उनका कोई वीडियो या नया प्रोजेक्ट नहीं बल्कि शादी में लिया हुआ दहेज है. जी हां, ऐसा बताया जा रहा है कि अरुण पंवार ने शादी में दहेज लेते हुए 71 लाख रुपए नकद और 21 तोला सोना लिया है. आपको बता दें कि इस यूट्यूबर की शादी 2025 के अंत में हुई थी. जिसके बाद अब उनकी शादी का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता…

Youtuber Arun Panwar Wedding Video: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर अरुण पंवार इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. इसकी वजह उनका कोई वीडियो या नया प्रोजेक्ट नहीं बल्कि शादी में लिया हुआ दहेज है. जी हां, ऐसा बताया जा रहा है कि अरुण पंवार ने शादी में दहेज लेते हुए 71 लाख रुपए नकद और 21 तोला सोना लिया है. आपको बता दें कि इस यूट्यूबर की शादी 2025 के अंत में हुई थी. जिसके बाद अब उनकी शादी का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि अरुण बहुत बड़ी मात्रा में दहेज ले रहे हैं, वो भी ‘दान’ के रूप में.

Who Is Arun Panwar?:  अरुण पंवार कौन हैं

Youtuber Arun Panwar Wedding Video
Youtuber Arun Panwar Wedding Video (Source: Social Media)

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद से नेटिज़न्स ने यूट्यूबर को आड़े हाथों ले लिया है. सबने उनको जमकर ट्रोल किया और उन्हें हर कोई क्रिटिसाइज करता दिखाई दिया. दहेज ना लेने के अधिनियम 1961 के अनुसार, भारत में दहेज प्रथा गैरकानूनी है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि एक यूट्यूबर शादी में इतनी बड़ी मात्रा में दहेज कैसे ले सकता है और वो भी सोशल मीडिया पर इसका प्रदर्शन कैसे कर सकता है?

Arun Panwar Dowry Controversy: कितना कमाते हैं यूट्यूबर

Youtuber Arun Panwar Wedding Video
Youtuber Arun Panwar Wedding Video (Source: Social Media)

दावा है कि अरुण पंवार अपने YouTube चैनल से एक महीने में लगभग 20 से 25 लाख रुपये कमाते हैं. इस यूट्यूबर के YouTube चैनल पर 2.4 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. हालांकि अरुण ने दावा किया है कि उन्हें शादी में ‘दान’ के रूप में 71 लाख रुपये नकद और 21 तोला सोना मिला है. लेकिन नेटिज़न्स का ये कहना है कि लिया दहेज ही गया है, बस उसे दान का नाम दे दिया गया है.

Youtuber Arun Panwar Wedding Video: क्या खत्म होनी चाहिए देहज प्रथा?

Youtuber Arun Panwar Wedding Video
Youtuber Arun Panwar Wedding Video (Source: Social Media)

अधिकांश नेटिज़न्स का कहना है कि 21सवीं सदी में भी, किसी ने दहेज कैसे लिया, यह अविश्वसनीय है. हालांकि, यूट्यूबर की ओर से अभी तक इस वीडियो के संबंध में कोई बयान नहीं दिया गया है. लेकिन उनकी ट्रोलिंग का सिलसिला अब तेज हो गया है. आपको बता दें कि दहेज प्रथा अभी भी भारत में काफी हद तक प्रचलित है, ये समय-समय पर कुछ गंभीर घटनाओं के माध्यम से सामने आती है. ऐसे में ये सवाल उठना बेहद ही लाज़मी हो जात है कि क्या इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए हमें इसपर सख्त से सख्त कदम उठाने चाहिए या नहीं.

Read More: Dhurandhar 2 का धमाकेदार टीजर ऑउट, जानें क्या होगी फिल्म की कहानी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।