Adani Share Price Rise: 10 बिलियन डॉलर का निवेश, Adani के शेयर बने रॉकेट, 4% तक का उछाल, जानें कैसे आई तेजी

Summary :

Adani Share Price Rise: भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी को अमेरिकी न्याय विभाग से बड़ी राहत मिली है जिसके बाद गौतम अदानी और उनके भतीजे सागर अदानी के खिलाफ सभी मामलों को वापस ले लिया गया है और मामले को बंद कर दिया गया है जिससे अमेरिका में 10 बिलियन डॉलर के निवेश का रास्ता साफ हो गया है साथ ही Adani के शेयर रॉकेट बन गए है और 4 प्रतिशत तक का उछाल दर्ज किया गया है। Adani Power Share Price: अदानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में उछाल आज सुबह शेयर बाजार खुलने के बाद अदानी ग्रीन एनर्जी के शेयर…

Adani Share Price Rise: भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी को अमेरिकी न्याय विभाग से बड़ी राहत मिली है जिसके बाद गौतम अदानी और उनके भतीजे सागर अदानी के खिलाफ सभी मामलों को वापस ले लिया गया है और मामले को बंद कर दिया गया है जिससे अमेरिका में 10 बिलियन डॉलर के निवेश का रास्ता साफ हो गया है साथ ही Adani के शेयर रॉकेट बन गए है और 4 प्रतिशत तक का उछाल दर्ज किया गया है।

Adani Power Share Price: अदानी ग्रीन एनर्जी के शेयर में उछाल

Adani Share Price Rise
Adani Share Price Rise

आज सुबह शेयर बाजार खुलने के बाद अदानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 3.5 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया है जिससे शेयर प्राइस ₹1,407 पर पहुंच गया है। अदानी टोटल गैस के शेयरों में 2.65 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। खबर लिखते समय तक ग्रीन एनर्जी शेयर में 1.60 प्रतिशत के उछाल के साथ कारोबार कर रहा था। अडानी पावर के शेयर 0.30% अडानी एंटरप्राइजेज में 1.46% का उछाल दर्ज किए गया है।

Adani Group: अंबुजा सीमेंट के शेयर में उछाल

Adani Share Price Rise
Adani Share Price Rise

अदानी के शेयर प्राइस में उछाल के साथ ही उनके समूह से जुड़ी सीमेंट कंपनियों एसीसी और अंबुजा सीमेंट के शेयर में उछाल दर्ज किया गया है। बता दें कि यह 1 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,382 रुपये और 434.05 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।  वहीं दूसरी तरफ अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयरों में भी 1 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है और शेयर की कीमत 1,805 रुपये पहुंच गई है।

 Adani Share Price Increase Reason: अमेरिकी न्याय विभाग से राहत

अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा गौतम अदानी और उनके भतीजे सागर अदानी को बड़ी राहत मिली है बता दें कि इनके खिलाफ वायर धोखाधड़ी मामले में सभी आरोपों को हटा दिया गया है और फाइल बंद कर दी गई है जिससे अदानी ग्रुप के शेयरों में तेजी आई। न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के अमेरिकी जिला न्यायालय में दायर एक याचिका में, न्याय विभाग ने अभियोग को खारिज करने का अनुरोध किया।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।