नई दिल्ली: एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के निदेशक मंडल ने कर्नाटक में राजमार्ग उन्नयन के लिए 34.6 करोड़ डॉलर के ऋण को अनुमोदित कर दिया है। एडीबी ने यह जानकारी देते हुये कहा कि कर्नाटक राज्य राजर्माग सुधार-तृतीय परियोजना से सड़कों की क्षमता बढ़ाने के साथ ही मरम्मत, सुरक्षित सड़क को बढ़ावा देने और बाजार तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। इसके तहत 419 किलोमीटर लंबे राज्य राजमार्गों का सुधार किया जायेगा और उन्हें दो लेन से लेकर चार लेन तक बनाया जायेगा।
इसके साथ ही राज्य राजमार्ग के किनारे की बस्तियों में फुटपाथ, लाइट आदि की व्यवस्था भी की जायेगी। राज्य में सड़कों के सुधार के लिए एडीबी दूसरी बार ऋण दे रहा है। इस परियोजना की लागत 65.5 करोड़ रुपये है। इसमें से 20.2 करोड़ डॉलर राज्य सरकार उपलब्ध करायेगी जबकि 10.7 करोड़ डॉलर निजी क्षेत्र निवेश करेगा। इस परियोजना को वर्ष 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



