रिलायंस जियो ने टेलिकॉम इंडस्ट्री में पहले ही तहलका कर रखा है। टेलिकॉम इंडस्ट्री के बाद अब जियो ई-मार्केट में एंट्री करने वाला है।हालांकि अभी भी रिलायंस जियो की ई-कॉमर्स वेबसाइट और ऐप्स हैं, लेकिन यह इनसे अलग होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सर्विस का नाम किराना होगा और इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट पहले से मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद में शुरू हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो किराना स्टोर और कई कंज्यूमर ब्रांड के साथ बातचीत कर रही है।कंपनी इन स्टोर्स और ब्रांड के साथ बात करके एक ऐसा मॉडल शुरु करना चाहती है जिसके तहत कस्टमर जियो मनी के डिजिटल कूपन की मदद से आस-पास के किराना स्टोर से शॉपिंग कर सकें।
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को किसी निश्चित ब्रांड का कूपन देगा और इस कूपन को जियो ग्राहक अपने आस-पड़ोस के स्टोर पर उस ब्रांड के सामान खरीदने के लिए इस्तेमाल कर सकता है। रिलायंस जियो की ओर से स्टोर्स को एक सॉफ्टवेयर मुहैया कराया जाएगा जिसकी मदद से ये कूपन रीड किए जाएंगे।
रिलायंस जियो ने साल 2016 में टेलीकॉम की दुनिया में कदम रखा और टेलीकॉम इंडस्ट्री में उथल-पुथल मचा दी। इपनी फ्री स्कीम और सस्ते प्लान के कारण जियो ने टेलीकॉम दिग्गज एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। इंडिया फ्रेंचाइज की रिपोर्ट की मानें तो भारत में ई-कॉमर्स की दुनिया में ऑनलाइन -ग्रॉसरी सेगमेंट तेजी से बढ़ने वाला बाजार है। एमेजन इंडिया भी भारत के फूड मार्केट में इंवेस्ट करने की योजना बना रहा है।


Download Android App
Download iOS App



