नई दिल्ली : विमानन कम्पनी एयर एशिया ने सोमवार को अपने नेटवर्क में वापसी का टिकट बुक कराने के लिए यात्रियों को 50 फीसदी तक की छूट देने की घोषणा की है। यह ऑफर 11 जून से शुरू हो जाएगा। एयर एशिया के मुताबिक इस ऑफर का लाभ लेने के लिए यात्री 12 जून से 30 नवंबर के बीच की यात्रा के लिए 11 जून से 17 जून के बीच टिकट बुक कर सकते हैं।
यात्री अपने टिकट वेबसाईट एयर एशिया डॉट कॉम या फिर एयर एशिया के मोबाईल ऐप पर बुक कर ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। वर्तमान में एयर एशिया बेंगलुरु, नई दिल्ली और कोलकाता में अपने हब के साथ कोच्चि, गोवा, जयपुर, चंडीगढ़, पुणे, गुवाहाटी, इंफाल, विशाखापट्नम, हैदराबाद, श्रीनगर, बागडोगरा, रांची, इंदौर, नागपुर, भुवनेश्वर, सूरत और चेन्नई सहित 20 स्थानों के लिए उड़ानें संचालित करता है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



