एयर इंडिया विनिवेश की तारीख बढ़ी

Summary :

NULL

नई दिल्ली : सरकार ने एयर इंडिया के विनिवेश के लिए रुचि पत्र  (ईओआई) भेजने की तारीख बढ़ाकर 31 मई कर दी है। अब रुचि पत्र भेजने वाले पात्र बोलीदाताओं को 15 जून को सूचना दी जाएगी। मार्च में सरकार ने कहा था कि ईओआई भेजने की आखिरी तारीख 14 मई होगी और पात्र रुचि वाले बोलीदाताओं का नाम 28 मई को सामने आएगा।

एक आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि अब इस समयसीमा को बढ़ा दिया गया है। इससे पहले 28 मार्च को सरकार ने घाटे में चल रही विमानन कंपनी एयर इंडिया में 76 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने तथा प्रबंधन नियंत्रण निजी कंपनियों को स्थानांतरित करने की घोषणा की थी। मुनाफे में चल रही एयर इंडिया एक्सप्रेस और संयुक्त उद्यम एआईएसएटीएस भी विनिवेश प्रक्रिया का हिस्सा होंगी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Desk Team