नई दिल्ली : भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप सिंह खरोला को सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया का नया चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। कर्नाटक कैडर के अधिकारी खरोला कंपनी में पिछले तीन महीने से अंतरिम चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक के तौर पर काम कर रहे राजीव बंसल का स्थान लेंगे। खरोला की नियुक्ति से कुछ दिन पहले ही बंसल को तीन महीने का विस्तार दिया गया था।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि खरोला को एयर इंडिया का नया चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। अभी वह बेंगलूर मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक हैं। एयर इंडिया में शीर्ष पद पर यह बदलाव ऐसे समय किया गया है जबकि सरकार राष्ट्रीय विमानन कंपनी के रणनीतिक विनिवेश के तौर तरीकों को अंतिम रूप दे रही है।


Download Android App
Download iOS App



