लगातार दो महीने बढ़ने के बाद फरवरी में विमान ईंधन के दाम तीन प्रतिशत तक कम हुये हैं। इस महीने विमान ईंधनों के दाम में जो कटौती की गयी है उसमें शहर-दर-शहर काफी अंतर है। चेन्नई में जहाँ यह मात्र 0.20 प्रतिशत सस्ता हुआ है, वहीं कोलकाता में इसके दाम तीन फीसदी घटे हैं। मुंबई में 2.45 फीसदी और दिल्ली में 1.36 फीसदी की गिरावट आयी है। इन चारों महानगरों में मुंबई में इस समय विमान ईंधन सबसे सस्ता है।
देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार, फरवरी में दिल्ली में विमान ईंधन की कीमत 874.13 रुपये घटकर 63,449.63 रुपये प्रति किलोलीटर रह गयी। कोलकाता में यह 2,101.13 रुपये सस्ता होकर 68,487.48 रुपये प्रति किलोलीटर के भाव पर आ गया है।
मुंबई में यह 1,580.05 रुपये सस्ता होकर 62,949.74 रुपये का और चेन्नई में 128.95 रुपये सस्ता होकर 65,491 रुपये का एक किलोलीटर बिक रहा है।


Download Android App
Download iOS App



