नयी दिल्ली : दूरसंचार क्षेत्र की बड़ी कंपनी एयरटेल ने ग्राहकों को विविध डिजिटल सेवाएं प्रदान करने के लिए कैब बुकिंग कंपनी ओला के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत एयरटेल पेमेंट बैंक ग्राहकों को यात्रा के किराये का भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ओला एप्प के साथ तालमेल कायम करेगी। इसी तरह ओला मनी का माईएयरटेल एप्प और एयरटेल की वेबसाइट के साथ समन्वय स्थापित
किया जाएगा ताकि एयरटेल प्रीपेड मोबाइल और डीटीएच कनेक्शनों के लिए रिचार्ज और बिल भुगतान किया जा सके। इसके अलावा, एयरटेल की खुदरा दुकानें इन स्थानों पर लगे कियोस्क के माध्यम से उन ग्राहकों को सहायता पहुंचाएंगी जो ओला बुक कराना चाहते हैं। एयरटेल अपने 4 जी नेटवर्क पर ओला उपकरणों का एकीकरण भी करेगा।
(भाषा)


Download Android App
Download iOS App



