हैदराबाद:अभिनेता से राजनेता बने एवं जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने एक उत्तर भारतीय आईएएस अधिकारी अनिल ङ्क्षसघल को तिरुमला-तिरुपति देवास्थानम (टीटीडी) का कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। श्री पवन ने इस संबंध में आंध, प्रदेश सरकार से सवाल किए हैं।
उन्होंने एक ट्वीट कर राज्य सरकार से पूछा कि एक उत्तर भारतीय आईएएस अधिकारी को एक दक्षिण भारतीय धार्मिक संस्थान का कार्यकारी अधिकारी क्यों नियुक्त किया गया? उन्होंने कहा,’मैं श्री सिंघल की टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्ति का विरोध नहीं कर रहा हूं। दक्षिण भारतीय आईएएस अधिकारियों को दक्षिण भारतीय धार्मिक संस्थानों में नियुक्त क्यों नहीं किया जाता।’ गौरतलब है कि हाल ही में आंध, प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी अनिल ङ्क्षसघल को टीटीडी का कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया था।
-वार्ता


Download Android App
Download iOS App



