Amul Milk हुआ महंगा, 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए दाम

Summary :

मदर डेयरी के बाद अमूल भी महंगा, 2 रुपये प्रति लीटर बढ़े दाम

मदर डेयरी और अमूल ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है, जिससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा। यह बदलाव दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में 30 अप्रैल से लागू होगा। गर्मियों की शुरुआत और खरीद लागत में वृद्धि के चलते यह निर्णय लिया गया है।

मदर डेयरी ने मंगलवार को उपभोक्ताओं के लिए दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर वृद्धि की घोषणा कर दी है। यह नई कीमतें 30 अप्रैल से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तराखंड में प्रभावी होंगी। मदर डेयरी के बाद अब अमूल दूध ने भी अपने दाम बढ़ा दिए है। अमूल दूध ने 2 रुपये प्रति लीटर दाम बढ़ा दिए है। उपभोक्ताओं के सिए अब मदर डेयरी और अमूल दूध दोनों महंगा हो जाएगा।

Amul Milk हुआ महंगा

दूध की कीमतों में बढ़ोतरी होने से आम आदमी को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। बता दें कि अमूल दूध में अमूल स्टैंडर्ड, अमूल भैंस मिल्क, अमूल गोल्ड, अमूल स्लिम एंड ट्रिम, अमूल चाय माज़ा, अमूल ताज़ा दूध मिलता है। सभी में 2 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। यह कीमत 1 मई से लागू हो जाएगी।

मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम

मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा कि मदर डेयरी को अपने तरल दूध के उपभोक्ता मूल्य में 30 अप्रैल, 2025 से 2 रुपये प्रति लीटर तक का संशोधन करना होगा। खरीद लागत में वृद्धि के कारण दूध की कीमत बढ़ाई गई है। जो पिछले कुछ महीनों में 4-5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गया है। खरीद कीमतों में उछाल मुख्य रूप से गर्मियों की शुरुआत और लू की स्थिति के कारण है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।