उद्योग संगठन एसोचैम ने विकास कार्यों के लिए दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की तारीफ करते हुये उनके निधन पर शोक जताया है।
एसोचैम के अध्यक्ष बी.के। गोयंका ने कहा, ‘‘श्रीमती दीक्षित की शख्सियत गर्म जोशी से भरी थी। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी के कायाकल्प के लिए पूरी भावना से काम किया। इसमें सफल मेट्रो परियोजना, विश्व स्तरीय हवाई अड्डा और अंतरराष्ट्रीय खेल सुविधाएँ शामिल हैं।
आर्थिक विकास के उनके मॉडल के मूल में बुनियादी ढाँचों का आधुनिकीकरण था। बिजली वितरण के क्षेत्र में सुधार के उनके कार्य उल्लेखनीय हैं।’’
श्री गोयंका ने कहा कि एसोचैम को सबसे लंबे समय तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहने वाली श्रीमती दीक्षित के साथ काम करने का सौभाज्ञ प्राप्त हुआ। उन्होंने शोक पीड़ति परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
श्रीमती दीक्षित का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।


Download Android App
Download iOS App



