प्रतिष्ठित गायिका लता मंगेशकर और सुपरस्टार अक्षय कुमार समेत बॉलीवुड के अन्य सितारों ने शनिवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक जताया।
मंगेशकर ने उन्हें ‘‘विलक्षण महिला’’ बताते हुए टि्वटर पर कहा कि शीलाजी के निधन से शोकाकुल हूं। हमने कभी राजनीति पर बात नहीं की लेकिन संगीत और कविता पर काफी बातें की हैं। उनके परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना प्रकट करती हूं।
अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि दीक्षित ने अपने कार्यकाल में देश की राष्ट्रीय राजधानी की सूरत ही बदल दी।
अक्षय ने ट्वीट किया, ‘‘शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी हूं । उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली का चेहरा बदल दिया।’’
अभिनेत्री रवीना टंडन और भूमि पेंडनेकर, ऋचा चड्ढा, निमरत कौर और अभिनेता दीपक डोबरियाल ने भी दीक्षित के निधन पर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
टंडन ने ट्वीट किया, ‘‘उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली को उन्होंने बदल दिया। ईश्वर उन्हें शांति दें।’’
गायक मीका सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि हम सबके लिए बहुत दुखद खबर है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।


Download Android App
Download iOS App



