मुंबई : लग्जरी कारें बनाने वाली जर्मन कंपनी ऑडी ने शुक्रवार को घोषणा की कि कंपनी बजट में घोषित सीमा शुल्क में वृद्धि के चलते अपने संपूर्ण मॉडल की कीमत 4 प्रतिशत तक के दायरे में बढ़ाएगी। यह मूल्य वृद्धि 1,00,000 रुपये से 9,00,000 रुपये के दायरे में होगी और यह 1 अप्रैल, 2018 से प्रभावी होगी। ऑडी इंडिया के प्रमुख राहिल अंसारी ने कहा कि बजट में सीमा शुल्क में वृद्धि और शिक्षा उपकर की जगह सामाजिक कल्याण अधिभार लगाए जाने (जोकि पूर्ववर्ती उपकर से अधिक है) से मूल्य में वृद्धि अपरिहार्य हो गई।
हमने सीमा शुल्क में वृद्धि का प्रभाव झेलने का प्रयास किया है और हमारे ग्राहकों के लिए कम से कम मूल्य वृद्धि की है। मूल्य वृद्धि का असर कम करने के लिए हम ग्राहकों के लिए बिक्री एवं सेवा लाभों के साथ ही विभिन्न ऑडी फाइनेंस स्कीमों की भी पेशकश कर रहे हैं। अंसारी ने कहा कि जहां लग्जरी कार उद्योग कई पहल कर रहा है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



