मुंबई : भारत की एक प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी, बजाज ऑटो ने बजाज मोटरसाइकिलें खरीदने के लिए एक बेहतरीन मौका दिया है। यह 5-5-5 ऑफर आज से शुरू होगा है। जिसके तहत ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त खर्च के भारत की सभी डीलरशिप्स में चुनिंदा बजाज मोटरसाइककलों पर पांच साल की फ्री बीमा सुरक्षा, पांच मुफ्त सर्विस और पांच साल की मुफ्त वारंटी का लाभ मिलेगा। बजाज ऑटो की ओर से अब तक का अपनी तरह का यह पहला ऑफर त्योहारों के मौसम के दौरान अपने ग्राहकों को बीमा के ख़चों और पेट्रोल की कीमतों में हो रही भारी वृद्धि से राहत प्रदान करता है।
इस ऑफर के प्रमुख फ़ायदों में से एक है प्लैटिना, डिस्कवर, पल्सर 150, पल्सर एनएस 160 या वी की मोटरसाइकिलों को खरीदने वाले ग्राहकों के लिए पांच साल ख़ुद से हुए नुकसान के लिए मुफ्त बीमा सुरक्षा। ग्राहकों इस ऑफर की अन्य सुविधाओं से भी लाभ मिलेगा। जिसमें सीटी 100, प्लैटिना, डिस्कवर और पल्सर के लिए दो अतिरिक्त मुफ्त सर्विसिस शामिल हैं। इसके अलावा कोई भी बजाज मोटरसाइकिल ख़रीदने वाले ग्राहकों को इस अवधि के दौरान पांच साल की वारंटी का मुफ्त पैकेज मिलेगा।
बजाज ने उतारी मार्किट में अपनी नई दो बाइक, जानें कीमत
5 अक्टूबर 2018 से इन बाइकों को खरीदने वाले ग्राहकों को प्रभारी तौर पर पल्सर पर 6,500 रुपये, बजाज वी पर 5,200 रुपये, डिस्कवर पर 4,800 रुपये और प्लैटिना पर 4,100 रुपये की भारी बचत प्राप्त होगी। इस घोषणा के बारे में बताते हुए, एरिक वास, अध्यक्ष मोटरसाइकिल बिज़नेस, बजाज ऑटो ने कहा बीमा की क़ीमतों में वृद्धि के कारण मोटरसाइकिल की कुल कीमतें कम से कम 6000/- तक बढ़ गई हैं। हम इस लागत से अपने ग्राहकों को बचाना चाहते हैं।


Download Android App
Download iOS App



