मुंबई : बजाज ऑटो, द वर्ल्ड्स फेवरेट इंडियन, ने आज बहुप्रतीक्षित नए चेतक की औपचारिक लॉच की घोषणा की। नई दिल्ली में 16 अक्तूबर, 2019 को अनावरण कि गई, चेतक अब जनवरी 2020 के अंत तक पुणे और बैंगलोर के चुनिंदा केटीएम शोरूम पर टेस्ट-राइड के साथ बुकिंग के लिए उपलब्ध है।
यह दो वेरिएंट अर्बन और प्रीमियम, विभिन्न रंग और वर्ग-अग्रणी विशेषताओं के साथ उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त, पैकेज के साथ एक सुंदर होम-चार्जिंग स्टेशन भी शामिल है। चेतक को 12,000 किलोमीटर या एक वर्ष (जो भी पहले हो) के सेवा अंतराल के साथ न्यूनतम रखरखाव की आवश्यकता होती है और यह 3 साल या 50,000 किलोमीटर (जो भी पहले हो) लिथियम-आयन बैटरी सहित समग्र वारंटी के साथ आती है। श्री राकेश शर्मा, कार्यकारी निदेशक के अनुसार, “एक आधुनिक इलेक्ट्रिक अवतार में लीजेंडरी चेतक की वापसी वास्तव में बजाज ऑटो में हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।”


Download Android App
Download iOS App



