अभी निपटा लें बैंक से जुड़े जरुरी काम! जनवरी में 15 से 16 दिन रहेंगे बंद, यहां चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Summary :

Bank Holiday In January 2026: दिसंबर बीतने में अब कुछ ही समय रह गया है। इसके बाद नया साल 2026 शुरू हो जाएगा। नए साल की शुरुआत होते ही सबसे पहले लोगो के मन में छुट्टियों को लेकर सवाल आते हैं। खासकर बैंक से जुड़े काम करने वाले लोगों को ये जानना बहुत जरुरी हैं कि जनवरी में बैंक कब-कब बंद रहेंगे। इस महीने अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और योजनाओं को लेकर 10 छुट्टियां रहेंगी, अगर इसमें 2 शनिवार और 4 रविवार जोड़ दिए जाएं, तो कुल 16 छुट्टियां हो जाएंगी। इसलिए अभी बैंक से जुड़े जरुरी काम निपटा लें।…

Bank Holiday In January 2026: दिसंबर बीतने में अब कुछ ही समय रह गया है। इसके बाद नया साल 2026 शुरू हो जाएगा। नए साल की शुरुआत होते ही सबसे पहले लोगो के मन में छुट्टियों को लेकर सवाल आते हैं। खासकर बैंक से जुड़े काम करने वाले लोगों को ये जानना बहुत जरुरी हैं कि जनवरी में बैंक कब-कब बंद रहेंगे। इस महीने अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और योजनाओं को लेकर 10 छुट्टियां रहेंगी, अगर इसमें 2 शनिवार और 4 रविवार जोड़ दिए जाएं, तो कुल 16 छुट्टियां हो जाएंगी। इसलिए अभी बैंक से जुड़े जरुरी काम निपटा लें।

RBI Bank Holidays List 2026: कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

नए साल 2026 के पहले महीने जनवरी में कुल 16 दिन बैंकिंग सेवाएं शाखाओं में उपलब्ध नहीं रहेंगी। हालांकि ये छुट्टियां सभी राज्यों में एक जैसी नहीं होंगी। आइए जानते हैं कब-कब और कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे।

राज्यवार बैंक छुट्टियां

तारीख अवसर / पर्व शहर
1 जनवरी नव वर्ष दिवस / गान-न्गई आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, शिलांग
2 जनवरी न्यू ईयर सेलिब्रेशन / मन्नम जयंती आइजोल, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
3 जनवरी हजरत अली का जन्मदिन कानपुर, लखनऊ
12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती कोलकाता
14 जनवरी मकर संक्रांति / माघ बिहू अहमदाबाद, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, ईटानगर
15 जनवरी उत्तरायण पुण्यकाल / पोंगल / माघे संक्रांति बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, हैदराबाद, विजयवाड़ा
16 जनवरी तिरुवल्लुवर दिवस चेन्नई
17 जनवरी उझावर तिरुनाल चेन्नई
23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती / सरस्वती पूजा / बसंत पंचमी अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता
26 जनवरी गणतंत्र दिवस सम्पूर्ण भारत

साप्ताहिक बैंक छुट्टियां

Bank Holiday In January 2026
Bank Holiday In January 2026 (Image- Social Media)
तारीख दिन
4 जनवरी रविवार
10 जनवरी दूसरा शनिवार
11 जनवरी रविवार
18 जनवरी रविवार
24 जनवरी चौथा शनिवार
25 जनवरी रविवार

January Bank Holidays: डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी

Bank Holiday In January 2026
Bank Holiday In January 2026 (Image- Social Media)

सबसे अच्छी बात ये हैं कि बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। क्योंकि डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। UPI ट्रांजैक्शन, IMPS, NEFT, RTGS, ATM से कैश निकालने, मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट, लॉकर और ब्रांच-विजिट वाले काम छुट्टियों में नहीं हो पाएंगे, इसलिए हो सके तो अभी ये काम निपटा लें।

यह भी पढ़ें: 12500 करें जमा और पाएं 40 लाख! Post Office की ये स्कीम कम जोखिम में दे रही अच्छा रिटर्न

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।