6 जून Bank Holiday को लेकर बड़ा अपडेट, ग्राहकों के लिए जरूरी खबर; घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर

Summary :

Bank Holiday June 6: अगर आप आज, 6 जून 2026, शनिवार को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने का प्लान बना रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि बैंक आज खुले हैं या नहीं, तो आपके लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। बता दें कि आप किसी कन्फ्यूजन में न रहे, आज बाकी दिन की तरह 6 जून 2026 को देशभर में बैंक खुले हुए हैं। इसके पीछे की वजह है कि आज महीने का पहला शनिवार है और इस दिन बैंकों में सामान्य तौर पर कामकाज होता है। इसलिए, आप बिना किसी सवाल के बैंक जा सकते…

Bank Holiday June 6: अगर आप आज, 6 जून 2026, शनिवार को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने का प्लान बना रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि बैंक आज खुले हैं या नहीं, तो आपके लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। बता दें कि आप किसी कन्फ्यूजन में न रहे, आज बाकी दिन की तरह 6 जून 2026 को देशभर में बैंक खुले हुए हैं। इसके पीछे की वजह है कि आज महीने का पहला शनिवार है और इस दिन बैंकों में सामान्य तौर पर कामकाज होता है। इसलिए, आप बिना किसी सवाल के बैंक जा सकते हैं।

जून 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे Bank?

Bank Holiday June 6 (credit-sm)

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जून 2026 के लिए बैंक छुट्टियों (Bank Holiday) की लिस्ट जारी की है। इस माह (जून) राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक अवसरों को देखते हुए कई छुट्टियां घोषित की गई हैं। इसके साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार के साथ सभी रविवार को भी बैंक का कामकाज बंद रहता है।

जून 2026 की प्रमुख बैंक छुट्टियां

तारीख अवसर प्रभावित शहर
15 जून 2026 यंग मिजो एसोसिएशन (YMA) स्थापना दिवस आइजोल
15 जून 2026 राजा संक्रांति भुवनेश्वर
25 जून 2026 मुहर्रम विजयवाड़ा
26 जून 2026 मुहर्रम अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर
29 जून 2026 संत गुरु कबीर जयंती शिमला
30 जून 2026 रेमना नी (Remna Ni) आइजोल

दूसरे और चौथे शनिवार को नहीं खुलेंगे बैंक

Bank Holiday June 6

RBI के नियमों के अनुसार सभी सरकारी और निजी बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। जून 2026 में 13 जून (दूसरा शनिवार) और 27 जून (चौथा शनिवार) को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 7 जून, 14 जून, 21 जून और 28 जून को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

Bank Holiday पर भी करें Online Transactions

बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद, ग्राहकों को ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं मिलती रहेंगी। UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाएं हमेशा की तरह उपलब्ध रहेंगी।

ग्राहक UPI और बैंकिंग ऐप्स के ज़रिए पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, बैंक के तय मेंटेनेंस के दौरान कुछ सेवाएं कभी-कभी कुछ समय के लिए प्रभावित हो सकती हैं। बैंक की छुट्टियों के दौरान भी ग्राहक कई ज़रूरी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं; इनमें ऑनलाइन फंड ट्रांसफर, UPI पेमेंट, ATM से कैश निकालना और क्रेडिट/डेबिट कार्ड सेवाएं शामिल हैं।

इसके अलावा, चेकबुक के लिए आवेदन करने, लॉकर की सुविधा, अकाउंट मेंटेनेंस और स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन सेट करने जैसी सेवाओं के लिए डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप आज, 6 जून 2026 को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो आप निश्चिंत रह सकते हैं क्योंकि देश भर में बैंक खुले हैं। हालांकि, जून में आने वाली अन्य छुट्टियों और वीकेंड को ध्यान में रखते हुए, अपने ज़रूरी बैंकिंग काम समय पर पूरे कर लेने की सलाह दी जाती है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।