Bank Holiday on Janmashtami 2025: बैंक के जरूरी काम, लेनदेन या किसी काम के लिए बैंक जाना जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आज देशभर में जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दिन कई शहरों में बैंकों की छुट्टी है। आइए जानतें कि क्या जन्माष्टमी के बाद बैंक अगले दिनों बंद हैं या खुले हैं ताकि आप इन बंद दिनों के दौरान किसी भी असुविधा से बच सकें।
Bank Holiday on Janmashtami 2025
आज देशभर में जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार, इस दिन कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे और कुछ में खुले रहेंगे। बता दें कि जन्माष्टमी का त्यौहार शनीवार के दिन है और अगले दिन रविवार इसलिए बैंक दोनों दिन बंद रहेंगे। इससे पहले 15 अगस्त के दिन भी बैंक की छुट्टी थी।
Bank Holiday on Janmashtami 2025
16 अगस्त, 2025 को जन्माष्टमी के दिन गुजरात, मिज़ोरम, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, श्रीनगर और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन त्रिपुरा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा और हिमाचल प्रदेश में बैंक खुले रहेंगे।

बैंक के काम पर पड़ेगा असर
अगस्त महीने में बैंको के अवकाश ज्यादा होने की वजह से बैंक का कार्य और लेनदेन में प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन ऑनलाइन पेमेंट, ATM और नेट बैंकिग की सुविधाओं में कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन बैंक बंद होने की वजह से बैंक में लेनदेन, पासबुक प्रिंट कराना, कैश जमा कराने के काम प्रभावित हो सकते है।


Download Android App
Download iOS App




