Janmashtami Status: जन्माष्टमी पर लगाएं भक्ति और प्रेम से भरे ये खास स्टेटस और भेजे ये संदेश

Summary :

Janmashtami Status:भारत त्योहारों की भूमि है, जहां हर पर्व अपने साथ एक खास संदेश और उत्साह लेकर आता है। भारत देश अपनी विविध संस्कृति और पूरे वर्ष मनाएं जाने वाले त्योहारों के कारण एक अलग उपाधि रखता है। उन्हीं त्योहारों में से एक है ‘श्री कृष्णा जन्मष्टमी’, जिसे लोग बड़े उत्साह और प्रेम से मनाते हैं। मान्यता हैं कि इस दिन भगवान कृष्ण ने धरती पर मां देवकी की कोख से जन्म लिया था। जन्माष्टमी के अवसर पर लोग भजन-कीर्तन और व्रत करते हैं। जन्माष्टमी के दिन भक्ति के रंग सिर्फ मंदिरो और सड़कों पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर…

Janmashtami Status:भारत त्योहारों की भूमि है, जहां हर पर्व अपने साथ एक खास संदेश और उत्साह लेकर आता है। भारत देश अपनी विविध संस्कृति और पूरे वर्ष मनाएं जाने वाले त्योहारों के कारण एक अलग उपाधि रखता है। उन्हीं त्योहारों में से एक है ‘श्री कृष्णा जन्मष्टमी’, जिसे लोग बड़े उत्साह और प्रेम से मनाते हैं। मान्यता हैं कि इस दिन भगवान कृष्ण ने धरती पर मां देवकी की कोख से जन्म लिया था। जन्माष्टमी के अवसर पर लोग भजन-कीर्तन और व्रत करते हैं।

जन्माष्टमी के दिन भक्ति के रंग सिर्फ मंदिरो और सड़कों पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर (Janmashtami Status) भी दिखते हैं। अगर आप भी अपने सोशल मीडिया के लिए स्टेटस खोज रहे है तो हम इस लेख में आपको कुछ सुंदर, भक्तिमय और प्रेम से भरे स्टेटस बताते हैं।

जन्माष्टमी के लिए खास स्टेटस (Janmashtami Status)

janmashtami status

1. आ गए हैं नन्हे बाल गोपाल प्यारे,
माखन के वो चोर न्यारे,
गोपियों के दिल को जीतेगें।
सबके प्रिय, सबके दुलारे।

2. माखनचोर नंदलाल,
सबके मन को भाते हैं,
अपनी बंसी की मधुर तान से,
सबको मोहित कर जाते हैं।

3. नंदलाल की बंसी बजे,
राधे-श्याम के गीत सजे,
हर कोई झूम उठे भक्ति में,
जब कान्हा संग प्रेम रचे।

4. माखन चोरी की मस्ती लाए,
कन्हैया संग भक्ति रंग लाए,
जीवन में खुशियां अपार मिलें,
हर दिल में कान्हा प्यार भरें।

5. सर्वे भवन्तु सुखिनः,
सर्वे सन्तु निरामयाः।
श्रीकृष्णः सर्वत्र रक्षतु।
जन्माष्टमी शुभकामनाः।

6. भक्तिर्मे हृदये नित्यं वर्धताम्।
श्रीकृष्णचरणे शरणं प्रपद्ये।
सर्वेषां जीवनम् आनन्दमयं भवतु।

7. कर भरोसा राधे नाम का
धोखा कभी न खायेगा
हर मौके पर कृष्ण तेरे घर सबसे पहले आयेगा.।

8. नन्द के आनंद भयो,
जय कन्हैया लाल की।
हाथी घोड़ा पालकी,
जय कन्हैया लाल की।

9. मेरे तो एक ही गिरधर गोपाल,
दूसरों ना कोई,
जाके सर मोर मुकुट है,
मोर प्रभु सोई।

10. राधे-राधे बोल,
मन को शांति मिल जाए,
कान्हा का संग मिले,
सारे दुख दूर हो जाए।

11. मोर मुकुट सिर,
कानों में कुण्डल,
मुरली की तान पे
झूमे संसार हर पल।

12. कृष्णाय वासुदेवाय
हरये परमात्मने ॥
प्रणतः क्लेशनाशाय
गोविंदाय नमो ॥

जन्माष्टमी की शुभकामनाएं (Janmashtami Status)

janmashtami status

1. गोकुल में जिसने किया निवास,
जिसने गोपियों के संग रचाया रास,
देवकी-यशोदा जिनकी मैया,
ऐसे है हमारे कृष्ण कन्हैया!
कृष्ण जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. पलकें झुकें और नमन हो जाए,
मस्तक झुके और वंदन हो जाए,
ऐसी नजर कहां से लाऊं मेरे कन्हैया,
कि आप को याद करूं और आपके दर्शन हो जाए।
हैप्पी जन्माष्टमी!

3. जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
गोकुल का राजा, माखन चोर,
राधा संग जिसने बांधी डोर।
आओ सब गुण उनके गाएं,
आपको और आपके परिवार को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!

4. कण-कण में है वो, जीवन के हर रंग में है वो,
अंग-अंग में हैं वो, हर व्यक्ति के संग में हैं वो.
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकानाएं।

5. श्री कृष्ण के कदम आपके घर आएं,
आप खुशियों के दीप जलाएं,
परेशानी आपसे आंख चुराए !
शुभ जन्माष्टमी!

सोशल मीडिया पर दिखेगा भक्ति का रंग

janmashtami status

जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भक्तजन मंदिर सजाते हैं, लड्डू गोपाल को झूला झूलते हैं और इसके अलावा सोशल मीडिया (Janmashtami Status) पर भी अपनों को शुभकामनाएं देने के लिए स्टेटस लगाते हैं। आज की युवा पीढ़ी Whatsapp Status, इंस्टाग्राम स्टोरी, रील्स, फेसबुक और एक्स के जरिए भक्ति के संदेश फैलाते हैं। कुछ स्टेटस, कोट्स, शुभकामनाएं वाले संदेश त्योहार की ख़ुशी को और बढ़ा देते हैं।

जन्माष्टमी केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रेम, धर्म, करुणा और कर्तव्य का पाठ भी पढ़ाता है। इस अवसर पर लोग भक्ति से भरे संदेश और जन्माष्टमी से जुड़े स्टेटस लगाते हैं। इस बार आप भी जन्माष्टमी के मौके पर अपने स्टेटस के जरिए ये खास संदेश और शुभकामनाएं लोगो तक पंहुचा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Krishna Janmashtami 2025: जानें श्री कृष्ण के 108 नाम, इन्हें जपने से दूर होंगे सारे कष्ट

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।