बैंकरों की राय, जीएसटी से भारत की कारोबार सुगमता रैंकिंग और सुधरेगी

Summary :

NULL

विश्व बैंक की कारोबार सुगमता रैंकिंग में भारत की स्थिति और सुधरेगी। विश्व बैंक की कारोबार सुगमता रैंकिंग में भारत 30 स्थानों की छलांग के साथ 100वें स्थान पर आ गया है। यस बैंक के प्रबंध निदेशक राणा कपूर ने बयान में कहा, आगे चलकर अगले साल के आकलन में जीएसटी को शामिल करने के बाद भारत की रैंकिंग में और सुधार आएगा।

विश्व बैंक की कारोबार सुगमता पर ताजा रैंकिंग में जीएसटी को शामिल नहीं किया गया है। जीएसटी इस साल एक जुलाई से लागू हुआ है। एक्सिस बैंक की प्रबंध निदेशक शिखा शर्मा ने कहा कि जीएसटी विधेयक का पारित होना देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ घटनाक्रम था। इसके अलावा लाइसेंसिंग और कर ढांचे में सुधार से भी भारत की स्थिति सुधरी है।

इससे भारत कारोबारी निवेश की दृष्टि से अधिक अनुकूल हो गया है। केपीएमजी का मानना है कि इस सूची में 50वें स्थान पर आने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना होगा। इसके लिए भारत को मजबूती से आगे बढ़ना होगा।

Desk Team