देश के सबसे बड़ बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने न्यूनतम ऋण दर सीमांत लागत आधारित ऋण दर (एमसीएलआर) में 0.05 फीसदी यानी पांच आधार अंकों की कटौती की है। एमसीएलआर की नयी दर आज से लागू हो गयी है।
पिछले दस महीने में बैंक ने पहली बार एमसीएलआर में कटौती की है। नयी दर के मुताबिक, अब एमसीएलआर आठ प्रतिशत से घटकर 7.95 प्रतिशत हो गया है। एमसीएलआर वह दर है जिसके आधार पर बैंक विभिन्न ऋणों की ब्याज दर तय करते हैं। बैंक से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, उसने सावधि जमा दर में भी 25 आधार अंकों की कटौती की है।
गत साल नवंबर में हुई नोटबंदी के बाद बैंकों में बढ़ तरलता को देखते हुए एसबीआई समेत कई अन्य बैंकों ने गत जनवरी में एमसीएलआर में कटौती की घोषणा की थी।


Download Android App
Download iOS App



