कोलकाता: सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंफोसिस के पूर्व निदेशक टी वी मोहन दास पाई ने पश्चिम बंगाल को फिर से औद्योगिकी वृद्धि के पथ पर लाने के बारे में सुझाव दिया है कि राज्य सरकार को अपनी छवि बदलनी होगी ताकि वह निवेशकों को उनके मन के अनुकूल लगे। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस अपनी छवि को बदलने की कोशिश कर रही है हालांकि, निवेशकों की धारणा और मानसिकता को भी बदलने की आवश्यकता है।
पाई ने कहा कि पूर्वी क्षेत्र के लाभ के लिए जरूरी है कि पश्चिम बंगाल की आर्थिक वृद्धि तेज हो। अगर पश्चिम बंगाल वृद्धि नहीं करता है तो इसकी वजह से पूरे पूर्वीय क्षेत्र को नुकसान होगा। सिंगूर में नैनो कार के लिए संयंत्र लगाने से टाटा के हाथ पीछे खींचने की घटना को बड़ा झटका करार देते हुए पाई ने कहा कि वाम मोर्चा के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने औद्योगिकीकरण के लिए अभियान शुरू किया था लेकिन जो कुछ हुआ वह राज्य के लिए बड़ा झटका था। मैं इससे व्यक्तिगत रूप से प्रभावित हुआ था। टाटा समूह अगर राज्य में आता तो पश्चिम बंगाल आटोमोबाइल केंद्र बन सकता था।


Download Android App
Download iOS App



