अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में नरमी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया, जिससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार आठवें दिन भी टिकाव रहा। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 5 रुपये तथा 10 रुपये प्रति लीटर की कमी करने से देश में इसकी कीमतों में कमी आयी थी।
इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने इन दोनों उत्पादों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में कमी की है। इससे संबंधित राज्यों में इन दोनों पेट्रोलियम उत्पाद की कीमतों में और कमी आयी है। इसका असर आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बरकरार है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मंगलवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल पर पर पहुंच गयी थी लेकिन बुधवार को इसके दाम में भारी गिरावट देखने को मिली।
अभी भी कच्चे तेल की कीमत में नरमी बरकरार है। घरेलू बाजार में शुक्रवार को आठवें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। राजधानी दिल्ली में देश की सबसे बड़ तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर पेट्रोल की कीमत 103.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिकी रही।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के 4 बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:
शहर का नाम पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीजल(रुपये/लीटर)
दिल्ली 103.87 86.67
मुंबई 109.98 94.14
चेन्नई 101.40 91.43
कोलकाता 104.67 89.79


Download Android App
Download iOS App



