Trump के ऐलान के बाद कच्चे तेल में लगी आग, कीमत 105 डॉलर के पार, 4% का भारी उछाल

Summary :

Brent Crude Oil Price Hike After Trump Speech: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग के बीच कच्चे तेल में भारी उछाल दर्ज किया गया है। संघर्ष की शुरुआत के बाद से ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि बुधवार के कारोबार सत्र के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी और यह लगभग 98 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। लेकिन ट्रंप के संबोधन के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आग लग गई है जहां उम्मीद की जा रही थी कि अगले दो से तीन हफ्तों में अमेरिका-ईरान…

Brent Crude Oil Price Hike After Trump Speech: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग के बीच कच्चे तेल में भारी उछाल दर्ज किया गया है। संघर्ष की शुरुआत के बाद से ब्रेंट क्रूड की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। बता दें कि बुधवार के कारोबार सत्र के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी और यह लगभग 98 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी।

लेकिन ट्रंप के संबोधन के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आग लग गई है जहां उम्मीद की जा रही थी कि अगले दो से तीन हफ्तों में अमेरिका-ईरान संघर्ष समाप्त हो सकता है वहीं ट्रंप ने कहा कि अगले दो से तीन हफ्तों में ईरान पर कड़ा प्रहार होगा।

Donald Trump Speech: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल

जंग के एक महीने बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया था लेकिन युद्ध रुकने की संभावना के चलते ब्रेंट क्रूड ऑयल प्राइस लगभग 96 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी और ट्रंप के संबोधन में ईरान पर कड़े प्रहार की चेतावनी के बाद आज वैश्विक बाजार में हलचल मच गई है और कच्चे तेल कीमत 106 डॉलर के पार पहुंच गई है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 5% के भारी उछाल के बाद $106.22 प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Brent Crude Oil Price Hike After Trump Speech: भारत के आयात में भी भारी गिरावट

Brent Crude Oil Price Hike After Trump Speech
Brent Crude Oil Price Hike After Trump Speech (Source: Social Media)

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण प्रमुख आपूर्ति मार्गों, विशेष रूप से होर्मुज के माध्यम से, जो कच्चे तेल के व्यापार के लिए सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक समुद्री गलियारों में से एक है, में नाकेबंदी होने के कारण तेल की कीमतों में यह तेज उछाल आया है। इस संकट ने वैश्विक एलएनजी प्रवाह को भी प्रभावित किया है। जिससे भारत के आयात की मात्रा में भी भारी गिरावट आई है और भारत के लिए बढ़ती कच्चे तेल की कीमत ने मुश्किलें बढ़ा दी है।

US Attack on Iran: ईरान पर होगा कड़ा प्रहार

US Attack on Iran
US Attack on Iran (Source: Social Media)

ट्रंप ने ईरान से युद्ध के बीच पहली बार देश के नाम अपना संबोधन दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि हम अपने लक्ष्य हासिल होने तक आगे बढ़ते रहेंगे। अगले दो-तीन हफ्तों में हम उन पर कड़ा प्रहार करेंगे, उन्हें पाषाण युग में धकेल देंगे। ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है, उनके सभी पुराने नेता जा चुके हैं साथ ही अमेरिका की निगाहें प्रमुख लक्ष्यों पर हैं। इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमत में उछाल, शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है।

ALSO READ: “पाषाण काल में भेज देंगे”..अगले 3 हफ्ते में होगा कड़ा प्रहार, देश के नाम संबोधन में ट्रंप ने दी धमकी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।