British Petroleum ने NEC-25 से गैस उत्पादन बढ़ाने की योजना बनाई

Summary :

NEC-25 ब्लॉक से गैस उत्पादन में वृद्धि करेगी British Petroleum

British Petroleum भारत का लगभग एक तिहाई प्राकृतिक गैस का उत्पादन करता है। अब इनका लक्ष्य 10 मिलियन क्यूबिक मीटर प्रति दिन को साधने का रखा गया है यह NEC-25 ब्लॉक से अतिरिक्त है। मुख्य अधिकारी मरे आउचिंक्लॉस के अनुसार यह महत्वपूर्ण सुधार अपस्ट्रीम तेल और गैस नीति में नए कानून के माध्यम से किए गए है। साथ ही मरे आउचिंक्लॉस ने कहा कि पूर्वी तट पर  NEC 25 ब्लॉक नए हब के हाइड्रोकार्बन का विस्तार कर सकता है जिससे गैस के उत्पादन में बढ़ावा होगा और यह उत्पादन एक दिन में 9.9 मिलियन क्यूबिक मीटर तक हो सकता है।

British Petroleum

ONGC के साथ मिलकर कार्य

मुख्य अधिकारी मरे आउचिंक्लॉस का कहना है कि गैस उत्पादन को बढ़ाने और विकास की राह में आगे चलने के लिए ONGC और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ मिलकर कार्य करेंगे। जानकारी के बारें में विस्तार से ना बताते हुए उन्होंने कहा कि NEC-25 ने 2012-13 वर्ष में 3.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर की प्रस्तावित योजना से 1.032 ट्रिलियन क्यूबिक फीट  को बनाने की योजना बनाई थी। यह योजना DGH के साथ प्रस्तावित की गई थी लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इस योजना को देर से शुरू किया गया था। वर्तमान में दुबारा योजना का  नवीनीकरण किया गया है।

भारत के रेशम उत्पादन और निर्यात में वृद्धि, उत्पादन 38,913 मीट्रिक टन पहुंचा

KGD6 के साथ साझेदारी

मुख्य अधिकारी मरे आउचिंक्लॉस ने बताया कि British Petroleum की RIL और BP के साथ पहले से ही साझेदारी है।  KGD6 के साथ मिलकर गैस उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है साथ ही कई विकल्पों पर भी कार्य किया जा रहा है।  KGD6 के साथ तीन परियोजनाओं को लागू करके प्रतिदिन 28 मिलियन क्यूबिक मीटर गैस का उत्पादन किया जा रहा है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।