केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने गुरुवार को ऑटोमोबाइल उद्योग को 2020 तक भारत स्टेज-6 (बीएस-6) उत्सर्जन मानदंडों वाले ईंधन के स्थिर आपूर्ति को लेकर आश्वस्त किया। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री प्रधान के अनुसार, ईंधन 1 अप्रैल 2020 से पूरे देश में उपलब्ध होगा। प्रधान ने सोसाइटी ऑफ इंडियन आटो मोबाइल मैनुफैक्चर्स (एसआईएएम) के 58वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में यह बात कही।
गेल का विभाजन नहीं होगा : प्रधान
भारतीय ऑटो उद्योग 1 अप्रैल 2020 से केवल बीएस-6 क्षमता से लैस वाहनों का निर्माण करेगी। इससे पहले सरकार ने 1 अप्रैल 2020 से ‘बीएस-5’ को पूरी तरह छोड़कर बीएस-4 से सीधे बीएस-6 ग्रेड को अपनाने का निर्णय लिया था। बीएस-4 ग्रेड परिवहन ईंधन का इस्तेमला पूरे देश में 1 अप्रैल 2017 से शुरू किया गया था।


Download Android App
Download iOS App



