मुख्य कोच रवि शास्त्री ने यह कहकर टीम का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया है कि यह पिछले 15 साल में विदेशी दौरों पर जाने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम है। हालांकि तथ्य इसे साबित नहीं करते। आंकड़े देखें तो सौरव गांगुली की अगुआई में भारत ने इंग्लैंड (2002) और आस्ट्रेलिया (2003-04) में सीरीज ड्रा करवाई और वेस्टइंडीज में टीम टेस्ट मैच और पाकिस्तान में सीरीज जीतने में सफल रही। राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में भारत ने वेस्टइंडीज में 2006 और इंग्लैंड में 2007 में सीरीज जीती और दक्षिण अफ्रीका में भी टीम एक टेस्ट जीतने में सफल रही।
Nimrat Kaur ने रवि शास्त्री के साथ अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, ट्वीट करके किया यह खुलासा
अनिल कुंबले की अगुआई में भारत ने पर्थ के उछाल भरे विकेट पर पहली बार टेस्ट जीता जबकि महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारत ने न्यूजीलैंड में सीरीज जीती और पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सीरीज ड्रा कराने में सफल रही। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में लगातार दो सीरीज गंवाने के बाद विदेशी दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम का मिथक टूट गया है और टीम इंडिया यह साबित करने में नाकाम रही है कि वे उपमहाद्वीप के बाहर सीरीज जीतने में सक्षम हैं।


Download Android App
Download iOS App



