Byju’s Crisis: BYJUS इस समय वित्तीय संकट से जूझ रही है। इसी बीच BYJUS के CEO रविंद्रन ने कर्मचारियों को एक लेटर लिखकर कहा है, कि वह CEO बने रहेंगे और मैनेजमेंट कोई बदलाव नहीं होगा। दरअसल बायजू के प्रमुख शेयरहोल्डर्स यानी निवेशकों ने EGM में लीडरशिप बदलने के लिए वोटिंग की थी। उन्होंने कुप्रबंधन और नाकामी का आरोप लगाते हुए रविंद्रन और उनके परिवार को बोर्ड से हटाने की बात कही थी।
Highlights
- Byju के फाउंडर ने कर्मचारियों को लिखा पत्र
- ने कहा- मैं ही हूं बायजू का सीईओ-रवींद्रन
- EGM को बताया तमाशा
बायजू रवींद्रन ने लिखा पत्र
एडटेक कंपनी बायजू (Byju’s) के संस्थापक बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) ने खुद को CEO पद से हटाए जाने की मीडिया रिपोर्ट्स को अफवाह बताया है। उन्होंने कर्मचारियों को लिखे एक लेटर में कहा, कि वह सीईओ हैं और इस पद पर बने रहेंगे। कंपनी के मैनेजमेंट में कोई बदलाव नहीं होगा. उन्होंने शुक्रवार को हुई EGM को तमाशा बताया। कंपनी के शेयरहोल्डर्स द्वारा बुलाई गई EGM के बाद बायजू रवींद्रन को पद और बोर्ड से हटाने का ऐलान किया गया था। इस बैठक में बायजू रवींद्रन और उनके परिवार के सदस्य शामिल नहीं हुए थे।
EGM में कई नियमों का उल्लंघन हुआ
बायजू रवींद्रन ने कहा, कि अफवाहें बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई हैं। EGM (Extraordinary General Meeting) में कई सारे नियमों का उल्लंघन किया गया है। यह EGM कंपनी के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन द्वारा निर्धारित उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना बुलाई गई थी। इसलिए मीटिंग में जो भी फैसला हुआ, वह वैध नहीं माना जाएगा। सभी को यह बात समझ लेनी चाहिए। उन्होंने लिखा कि जिस तरह आप सभी खिलाड़ियों की सहमति के बिना खेल के नियमों को बीच में नहीं बदल सकते, ठीक उसी तरह हम नियमों का पालन किए बिना कंपनी को चलाने के तौर-तरीकों में बदलाव नहीं कर सकते।
मैनेजमेंट का पूरा ध्यान कंपनी चलाने पर
रवींद्रन ने आगे कहा- कर्नाटक हाई कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा है, कि बैठक के दौरान लिए गए किसी भी निर्णय को समाधान होने तक प्रभावी नहीं किया जाएगा। इस पूरे गैर जरूरी नाटक के बावजूद मैनेजमेंट अपना पूरा ध्यान कंपनी को सही तरह से चलाने लगाए हुए है।
वहीं हाई कोर्ट ने बुधवार को आदेश दिया था कि ईजीएम में पारित किया जाने वाला कोई भी प्रस्ताव 13 मार्च को बायजू की मूल कंपनी थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर याचिका की अंतिम सुनवाई और निपटान तक मान्य नहीं होगा।


Download Android App
Download iOS App






