Kaushambi के पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 15-20 लोगों के फंसे होने की आशंका

Summary :

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज कानपुर हाईवे पर कोखराज के पास एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई।जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। बता दें फैक्ट्री के अंदर 15 से 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है फिलहाल तीन लोगों को बाहर निकल गया है जिनकी हालत गंभीर है। राहत और बचाव कार्य जारी है। कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग 15-20 लोगों के फंसे होने की आशंका राहत और बचाव कार्य जारी फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई आपको बता दें कौशांबी के खलीलाबाद निवासी शराफत अली की कोखराज के पास पटाखा…

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज कानपुर हाईवे पर कोखराज के पास एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई।जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। बता दें फैक्ट्री के अंदर 15 से 20 लोगों के फंसे होने की आशंका है फिलहाल तीन लोगों को बाहर निकल गया है जिनकी हालत गंभीर है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

  • कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग
  • 15-20 लोगों के फंसे होने की आशंका
  • राहत और बचाव कार्य जारी

फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई

आपको बता दें कौशांबी के खलीलाबाद निवासी शराफत अली की कोखराज के पास पटाखा फैक्ट्री है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे फैक्ट्री में 15 से 20 मजदूर काम कर रहे थे इसी बीच अचानक धमाके की आवाज होने लगी। तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, अंदर से शराफत अली के बेटे शाहिद और उनके भाई कौसर के साथ एक अन्य को बाहर निकाला गया है, सभी की हालत गंभीर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team