PM Modi आज Uttarakhand को देंगे 36.26 करोड़ की सौगात, वर्चुअल तरीके से करेंगे शिलान्यास

Summary :

उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बड़ी सौगात देने जा रहे है। पीएम मोदी 25 फरवरी को उत्तराखंड को स्वास्थ्य क्षेत्र में नौ योजनाओं की सौगात देंगे। वे वर्चुअल माध्यम से 36.26 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पांच जिलों में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट और हरिद्वार में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी आज देंगे 36.26 करोड़ की नौ योजनाओं की सौगात वर्चुअल करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास 5 जिलों में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे PM वर्चुअल तरीके से स्वास्थ्य योजनाओं का शिलान्यास करेंगे स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश…

उत्तराखंड को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बड़ी सौगात देने जा रहे है। पीएम मोदी 25 फरवरी को उत्तराखंड को स्वास्थ्य क्षेत्र में नौ योजनाओं की सौगात देंगे। वे वर्चुअल माध्यम से 36.26 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पांच जिलों में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट और हरिद्वार में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे।

  • पीएम मोदी आज देंगे 36.26 करोड़ की नौ योजनाओं की सौगात
  • वर्चुअल करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
  • 5 जिलों में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन करेंगे

PM वर्चुअल तरीके से स्वास्थ्य योजनाओं का शिलान्यास करेंगे

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को देहरादून में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री राजकोट से वर्चुअल तरीके से स्वास्थ्य योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

13.93 करोड़ की लागत से स्वास्थ्य इकाइयों का निर्माण किया जाएगा

उत्तराखंड विधानसभा सत्र: उपद्रवियों पर कसेगी नकेल, सार्वजनिक और निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक लाएगी सरकारजनपद उत्तरकाशी के पुरोला, नैनीताल के भवाली, रुद्रप्रयाग के जखोली, बागेश्वर के कपकोट, चंपावत के बाराकोट में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत हरिद्वार जिले में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। इस योजनाओं में 13.93 करोड़ की लागत से स्वास्थ्य इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।

खाद्य पदार्थों का परीक्षण किया जाएगा

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली की ओर से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए उत्तराखंड को 87.40 लाख की लागत से दो सचल खाद्य परीक्षण विश्लेषणशाला (फूड सेफ्टी ऑन व्हील) उपलब्ध कराई जाएगी। इससे मौके पर खाद्य पदार्थों का परीक्षण किया जाएगा। आगामी चारधाम यात्रा मार्गों, पर्यटक स्थलों, कांवड़ यात्रा मार्ग सचल खाद्य परीक्षण विश्लेषणशाला को संचालित किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team