Mann Ki Baat कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव को लेकर क्या बोले PM Modi?

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 110वें एपिसोड में नारी-शक्ति के योगदान को नमन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का अगले तीन महीने प्रसारण नहीं होगा।इस कार्यक्रम की 110वीं कड़ी में मोदी ने कहा कि मार्च के महीने में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही हुआ था। PM ने मन की बात के 110वें एपिसोड में नारी-शक्ति के योगदान को नमन किया रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 110वें एपिसोड में नारी-शक्ति के योगदान को नमन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का अगले तीन महीने प्रसारण नहीं होगा।इस कार्यक्रम की 110वीं कड़ी में मोदी ने कहा कि मार्च के महीने में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही हुआ था।

  • PM ने मन की बात के 110वें एपिसोड में नारी-शक्ति के योगदान को नमन किया
  • रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का अगले तीन महीने प्रसारण नहीं होगा- PM
  • मार्च के महीने में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने की संभावना

आगामी चुनाव में जीतकर वह फिर से सत्ता में लौटेंगे- PM

उन्होंने कहा, ‘‘जब हम अगली बार मिलेंगे तो वह 111वीं कड़ी होगी।’’उन्होंने 111 की (शुभ) संख्या के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे बढ़िया और क्या हो सकता है।प्रधानमंत्री मोदी ने कई मौकों पर विश्वास जताया है कि आगामी चुनाव में जीतकर वह फिर से सत्ता में लौटेंगे।साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी ‘मन की बात’ का प्रसारण रोक दिया गया था।

हर किसी की जुबान पर नमो दीदी-नमो दीदी चल रहा- PM

उन्होंने कहा, “अब तो गांव-गांव में ड्रोन दीदी की इतनी चर्चा हो रही है। हर किसी की जुबान पर नमो दीदी-नमो दीदी चल रहा है। लोगों के बीच इसे लेकर जिज्ञासा भी है और इस वजह से मैंने सोचा कि मन की बात में ड्रोन दीदी से चर्चा की जाए”।पीएम मोदी ने बताया कि उनके साथ मन की बात में उत्तर प्रदेश के सीतापुर से सुनीता देवी मौजूद हैं।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में पहली बार मतदान करने की अपील की

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “पर्यटन हो, सामाजिक मुद्दे हों या सार्वजनिक भागीदारी का क्षेत्र, इन सभी में भारत के युवा विषय वस्तु निर्माण की दिशा में काफी अच्छा कर रहे हैं”। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कार्यक्रम में पहली बार मतदान करने वालों से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकारों का इस्तेमाल करने की भी अपील की। उन्होंने कहा, “18 का होने के बाद आपको 18वीं लोकसभा के लिए सदस्य चुनने का मौका मिल रहा है।

अब अगले तीन महीने मन की बात का प्रसारण नहीं होगा- PM मोदी

उन्होंने कहा, “मन की बात में देश की सामूहिक शक्ति की बात होती है। देश की उपलब्धि की बात होती है। यह एक तरह से जनता का जनता द्वारा तैयार होने वाला कार्यक्रम है लेकिन फिर भी राजनीतिक मर्यादा का पालन करते हुए लोकसभा चुनाव के इन दिनों में अब अगले तीन महीने मन की बात का प्रसारण नहीं होगा। अब जब आपसे मन की बात में संवाद होगा तो वो मन की बात का 111वां एपिसोड होगा”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team