मुंबई : रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि क्रेडिट रेटिंग एजेंसियां वित्तीय क्षेत्र की दक्षता तथा स्थिरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शक्तिकांत दास ने गुरुवार को क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की है। दास ने ट्वीट किया कि क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों की वित्तीय क्षेत्र की स्थिरता और दक्षता में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
संबंधित पक्षों से परामर्श के तहत कल इन एजेंसियों के प्रबंध निदेशक/ मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ बैठक की। कर्ज संकट में फंसी कंपनी आईएलएंडएफएस के मामले में संकटग्रस्त संपत्तियों की समय पर पहचान करने में असफल रहने को लेकर क्रेडिट रेटिंग एजेंसियां हाल में आलोचना का शिकार हुई हैं।


Download Android App
Download iOS App




