नयी दिल्ली : कमजोर वैश्विक रुख के साथ प्रतिभागियों के सौदे कम करने से बुधवार को वायदा कारोबार में कच्चा तेल 32 रुपये गिरकर 4,297 रुपये प्रति बैरल पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, दिसंबर महीने में डिलिवरी वाला कच्चा तेल 32 रुपये यानी 0.74 प्रतिशत फिसलकर 4,297 रुपये प्रति बैरल पर रहा।
इसमें 14,733 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार, जनवरी महीने में डिलिवरी वाला कच्चा तेल 28 रुपये यानी 0.65 प्रतिशत गिरकर 4,304 रुपये प्रति बैरल पर रहा। इसमें 4,410 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में कमजोर रुख के साथ यहां प्रतिभागियों के सौदे कम करने से वायदा कारोबार में कच्चा तेल गिर गया।
वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में वेस्ट टेक्सॉस इंटरमीडिएट कच्चा तेल 0.71 प्रतिशत गिरकर 60.51 डॉलर प्रति बैरल जबकि ब्रेंट कच्चा तेल 0.50 प्रतिशत गिरकर 65.77 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।


Download Android App
Download iOS App



