Bank Holiday List: इस हफ्ते 6 दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

Summary :

नवंबर का यह सप्ताह त्योहारों के चलते बैंक छुट्टियों से भरा है। देशभर के सरकारी और निजी बैंक अलग-अलग शहरों और राज्यों में कुल 6 दिनों तक बंद रहेंगे, जिसकी शुरुआत 9 नवंबर से हो रही है और यह 15 नवंबर तक चलेगा।

नवंबर का महीना अपने साथ कई बड़े त्योहार लेकर आया है, जिसकी वजह से इस हफ्ते छुट्टियों की भरमार है। अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी काम अटका है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। देशभर के सरकारी और प्राइवेट बैंक अलग-अलग राज्यों और शहरों में अलग-अलग दिन कुल 6 दिन बंद रहेंगे। हालांकि, ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।

किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक?

तारीख दिन त्योहार/अवकाश किन शहरों में बैंक बंद रहेंगे
9 नवंबर सोमवार दिवाली/लक्ष्मी पूजा/गोवर्धन पूजा अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ और रायपुर
10 नवंबर मंगलवार दिवाली बाली प्रतिपदा/विक्रम संवत नूतन वर्ष अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर
11 नवंबर बुधवार भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/निंगोल चक्कौबा गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला
13 नवंबर शुक्रवार वांगला महोत्सव केवल शिलांग
14 नवंबर शनिवार दूसरा शनिवार पूरे भारत में सभी सरकारी और निजी बैंक
15 नवंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में सभी बैंक

ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू

आपको बता दें कि इन दिनों बैंक शाखाएं भले ही बंद रहेंगी, लेकिन UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी सुविधाएं चालू रहेंगी। इससे ग्राहकों को पैसों के लेन-देन में दिक्कत नहीं होगी, आप आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं या कैश निकाल सकते हैं। हालांकि, चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट बनवाने और बैंक से जुड़े दूसरे जरूरी कामों के लिए आपको इंतजार करना पड़ेगा।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।