मुंबई : गत सप्ताह आरम्भ से ही भारतीय शेयर बाजारों में एफपीआई अर्थात फॉरेन पोर्टफोलियो निवेशकों द्वारा लिवाली किये जाने से विदेशी मुद्राओं की आपूर्ति बढ़ने से रुपये में मजबूती का रुख बना हुआ था, जिससे लगातार दूसरे सत्र से ही बीएसई व एनएसई में तेजी देखने को मिल रही थी, जबकि सोमवार को फाल्गुनी महाशिवरात्रि के कारण दोनों इंडैक्स में अवकाश रहा। वहीं अंतिम कार्यसत्र में विदेशी निवेशकों द्वारा कुछ बिकवाली करके विदेशी मुद्राओं का बर्हिगमन (आउटफ्लो) हो जाने से रुपए में नरमी देखने को मिली थी, जिससे लगभग 70 प्रतिशत शेयरों में बिकवाली से दोनों इंडैक्स नरमी में बंद हुए।
बीएसई वीरवार 36725.42 की तुलनात्मक शुक्रवार अंतिम सत्र में नरम होकर 36671.43 अंक पर बंद हुआ। गत 14 फरवरी को हुए पुलवामा में सीआरपीएफ पर हमले के बाद भारत का बढ़ता आक्रोश देखकर दोनों देशों के बीच तनाव अत्याधिक बढ़ जाने से भारतीय शेयर बाजारों में निवेशकों द्वारा ट्रेडिंग पर फोकस कम किये जाने से रौनक घट गयी थी। लेकिन गत सप्ताह आरम्भ से ही एक बार फिर विदेशी लिवाल निवेशकों की भारतीय शेयर बाजारों में ट्रेडिंग बढ़ने से बीएसई व एनएसई 36063.81 से बढ़त लेकर वीरवार के कार्यसत्र पर लगभग 80 प्रतिशत शेयरों में लिवाली बढ़ने से सेंसेक्स में तेजी आ गयी तथा इस चौथे सत्र के कारोबार में बीएसई 36725.42 अंक पर बंद हुए।
एनएसई भी 10863.50 से बढ़कर इस सत्र के दौरान 11058.20 अंक पर बंद हुए। इस बीच विदेशी मुद्राओं की आपूर्ति यहां बढ़ गयी जिससे रुपये को मजबूती में बल मिला तथा बैंकिंग पीसीए के तहत सुधार को देखते हुए इनमें तथा इससे सम्बन्धित रेपो दर वाली इन्फ्रा कम्पनियों के शेयरों में लिवाली का माहौल बनने से टिकाऊ उपभोक्ता, स्टील, पॉवर, कोल, तेल ऑटो कम्पनियों के शेयरों में मजबूती के समाचार रहे। यह तेजी लगातार वीरवार कार्यसत्र तक बनी हुई थी।
वहीं अंतिम सत्र शुक्रवार के दिन लिवाल-बिकवाल में टक्कर बढ़ जाने से बिकवाल करीब 70 प्रतिशत आ जाने से बीएसई नरमी के साथ 36671.43 अंक एवं एनएसई 11035.40 अंक पर बंद हुआ। इस सत्र के दौरान कुछ बैंकिंग, टाटा स्टील, ऑटो, रबड़, तेल, प्लास्टिक, मैटल आदि कम्पनियों के शेयरों में नरमी के समाचार रहे। इसके उलट रिलाइंस द्वारा अपना भुगतान वापसी सुधार हेतु शीघ्र हल किये जाने की सूचना से रिलाइंस ग्रुप के शेयरों में लिवाली बढ़ने के आसार हैं।


Download Android App
Download iOS App



