तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को 32 दिन के अंतराल के बाद डीजल के दाम में कटौती की है। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार दिल्ली में डीजल की कीमत 16 पैसे प्रति लीटर कम की गई है। पेट्रोल के दाम में आज लगातार दूसरे दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में पांच पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।
सुशांत सिंह मामला : CBI ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पिता से करीब दस घंटे तक की पूछताछ
इंडियन ऑयल के अनुसार आज चार बड़े महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.08 रुपये, 83.57 रुपये, 88.73 रुपये और 85.05 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। दाम घटाने के बाद उक्त चारों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 73.40 रुपये, 76.90 रुपये, 79.94 रुपये और 78.71 रुपये प्रति लीटर रह गई।


Download Android App
Download iOS App



